फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Petrol Diesel Price Today 23 February 2021: Petrol Diesel Price 23 Feb 2021: Know Rates According To IOCL

Petrol Diesel Price: आज उत्तराखंड में बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, मसूरी में कीमत पहुंची 90 पार

Tue, 23 Feb 2021 03:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 23 Feb 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 23 February 2021: Petrol Diesel Price 23 Feb 2021: Know Rates According To IOCL
पेट्रोल पंप - फोटो : PTI file photo

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़त दर्ज की गई है। वहीं लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी होने से आम जन में हाहाकार मचा हुआ है। मंगलवार को राजधानी देहरादून में पेट्रोल 26 पैसे महंगा बिक रहा है। वहीं डीजल 36 पैसे महंग बिक रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को पेट्रोल 89.70 व डीजल 81.97 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। देश के कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
विज्ञापन


एक्सक्लूसिव: हरिद्वार में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल तो बंद हो जाएंगे 130 पंप, ये हे वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरों में आज इतनी है कीमत

शहर -  पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर)
देहरादून - 89.70 - 81.97
मसूरी - 90.52 - 82.63
रुद्रपुर- 89.29- 81.58
अल्मोड़ा - 89.94 - 82.18
हरिद्वार- 89.16 - 81.42
बागेश्वर - 90.20 - 82.58
रानीखेत - 89.95 - 82.15
चंपावत - 90.30 - 82.67
द्वाराहाट - 90.20 - 82.43

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।


‘महंगाई से जनता त्रस्त, केंद्र सरकार मौन’

मसूरी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार मौन है।

 

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है। कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पूर्व सभासद विनोद सेमवाल, भरोसी रावत, शिवानी भारती, रामी देवी, सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत, रामप्रसाद कवि, संतोष बौथियाल, महिमानंद, तेजपाल रौथाण, मंजूर अहमद, जगपाल गुसाईं आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed