{"_id":"67a066a33fc54740f10d2b4b","slug":"person-died-after-falling-from-roof-of-a-house-in-narayanbagar-chamoli-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नगरकोटियाणा गांव में घर की छत से गिरा व्यक्ति, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नगरकोटियाणा गांव में घर की छत से गिरा व्यक्ति, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही तोड़ा दम
Mon, 03 Feb 2025 12:29 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:29 PM IST
सार
चमोली के नगरकोटियाणा गांव में एक व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
नगरकोटियाणा गांव में रविवार रात को एक व्यक्ति की घर की छत से गिरकर मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। पुलिस चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि हिम्मत सिंह (48) पुत्र बचन ततसिंह घर की छत से गिरकर घायल हो गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के बहादुर बच्चों को राज्य स्तर पर मिलेगा वीरता पुरस्कार, राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
परिजन उन्हें उपचार के लिए नारायणबगड़ अस्पताल लाए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही वह रास्ते में ही दम तोड़ चुका था।