फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Permission received for opening of markets on Sundays also

व्यापारियों ने त्योहारों में रविवार को भी बाजार खोलने की अनुमति देने की लगाई गुहार

Wed, 14 Oct 2020 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Permission received for opening of markets on Sundays also
देहरादून। आगामी त्योहारों में बाजार और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर दून वैली उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर साप्ताहिक बंदी में भी बाजारों को खुलने की अनुमति देने की गुहार लगाई। साथ ही दीपावली तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को स्थगित करने की मांग रखी।
विज्ञापन

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन और संरक्षण पृथ्वी सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिला। प्रतिनिधमंडल ने कहा कि कोरोना के चलते पिछले आठ महीने से व्यापार प्रभावित चल रहा है। 17 तारीख से त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। इससे व्यापारियों को काफी उम्मीदें हैं। इसलिए आगामी 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक आने वाले रविवार को भी बाजार खुले रखने की अनुमति दी जाए। 15 नवंबर के बाद रविवार को साप्ताहिक बंदी होती है, उसे बुधवार कर दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री से दीपावली तक अतिक्रमण अभियान को भी स्थगित करने की मांग की। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के लिए हो रहे कार्य के कारण बाजारों के सड़कों पर गड्ढ़े हैं। अतिक्रमण की कार्रवाई चली तो व्यापारी ज्यादा आर्थिक नुकसान में चले जाएंगे और उनका यह त्योहारी सीजन भी खराब हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोकल बस स्टैंड और इंदिरा मार्केट में जो कांप्लेक्स बनाने का कार्य शुरू होना है, उससे तीन सौ से चार सौ तक दुकानदार प्रभावित होंगे। व्यापारी कांप्लेक्स के पक्ष में हैं, लेकिन उनमें भय है कि काम समय से पूरा पाएगा या नहीं। इसलिए तब तक कांप्लेक्स तैयार नहीं होता है, तब तक वहां स्थायी दुकानें बनाकर उन्हें शिफ्ट कर दिया जाए। इस दौरान महासचिव पंकज डिडान, उपाध्यक्ष हरीश बिरमानी, अनिल आनंद, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed