फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Permission for transfer of forest land for treatment of hill

Dehradun News: जजरेड की पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए छह हेक्टयर वन भूमि के हस्तांतरण की अनुमति

Sun, 20 Jul 2025 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Permission for transfer of forest land for treatment of hill

विज्ञापन
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर स्थित भूस्खलन जोन जजरेड की पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने छह हेक्टेयर वनभूमि के हस्तांतरण की स्वीकृति भी जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग को पहाड़ पर कराए जाने वाले कार्यों से संबंधित प्रस्ताव तत्काल बनाकर भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

जजरेड का पहाड़ बर्षों से जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों और मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बरसात में पहाड़ से गिरने वाले पत्थर व मलबा बार-बार आवाजाही को बाधित करते हैं। इसके अलावा हर समय दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। जजरेड की पहाड़ी का शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने मौका मुआयना किया था। उन्होंने भूस्खलन की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। अब पहाड़ के ट्रीटमेंट के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। छह हेक्टेयर भूमि के हस्तांतरण की अनुमति भी जारी कर दी गई है। बता दें कि 200 मीटर ऊंचाई व 180 मीटर चौड़ाई वाले पहाड़ पर ट्रीटमेंट किया जाना है। इसके अलावा पहाड़ से गिरने वाले पत्थरों को रोकने के लिए बैरियर भी लगाए जाने हैं।
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अस्थायी खंड साहिया को पहाड़ पर कराए जाने वाले कार्यों का प्राक्कलन तैयार कर तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मरम्मत के दौरान मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed