फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People traveling by risking their lives on Yamunotri Highway

यमुनोत्री नेशनल हाइवे 123(507) अगलाङ नदी पर वैली ब्रिज यातायात के लिए बंद,पुराने जर्जर पुल से हो रही यात्रा संचालित

Thu, 08 Sep 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
People traveling by risking their lives on Yamunotri Highway
यमुनोत्री नेशनल हाइवे 123(507) अगलाङ नदी पर वैली ब्रिज यातायात के लिए बंद - फोटो : MUSSOORIE
यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर अगलाड़ नदी पर बना वैली ब्रिज लंबे समय से यातायात के लिए बंद है। जिससे यात्रियों को पास के ही जर्जर पुल से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस जर्जर पुल की हालत बेहत चिंताजनक है, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

अगलाड़ नदी पर बना वैली ब्रिज पिछले एक माह से भी अधिक समय से यातायात के लिए बंद किया हुआ है। यहां दोनों ओर से बड़े-बड़े बोल्डर रखे हुए हैं। नैनबाग क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि अगलाड़ नदी पर जो पुराना पुल था, उसकी हालत खराब होने के बाद ही वैली ब्रिज का निर्माण कराया गया था। लेकिन अब जब यह वैली ब्रिज ही बंद है तो लोगों को फिर से पुराने जर्जर पुल से यातायात करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस मार्ग से हर रोज यमुनोत्री, गंगोत्री, हिमाचल, डामटा, नौगांव, पुरोला, बड़कोट, नैनबाग, थत्यूड़, गरखेत आदि क्षेत्रों के लिए हजारों तीर्थयात्री और स्थानीय लोग यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

पुल की जर्जर हालत के कारण इन यात्रियों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है। उधर, एनएच बड़कोट डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजेश पंत ने बताया कि वैली ब्रिज पर काफी ट्रैफिक चल चुका है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से वैली ब्रिज के नट-बोल्ड और कुछ वैल्डिंग का कार्य होना है। पुल की मरम्मत करने वाले कांट्रेक्टर के बीमार होने के कारण फिलहाल काम शुरू नहीं हो पाया है। एक हफ्ते के भीतर वैली ब्रिज के मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed