फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people protest to gorkhaland

गोरखालैंड के लिए उत्तराखंड में हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे लोग

Mon, 26 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
 people protest to gorkhaland
gorkhaland - फोटो : amarujala

अलग प्रदेश गोरखालैंड की मांग को लेकर गोरखाली सुधार सभा के बैनर तले हजारों लोगों ने रैली निकाली। लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग (अप्र) के नेतृत्व में निकाली गई रैली में प्रतिभागियों ने कहा कि गोरखालैंड के निर्माण होने तक वे चैन की सांस नहीं लेंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले गोरखाली समुदाय के लोग बड़ी संख्या में परेड मैदान में एकत्र हुए। बैनर व पट्टियां लिए युवाओं, किशोरों, बुजुर्गों और महिलाओं की जुबान पर बस गोरखालैंड का नाम था। रैली शाम पांच बजे गांधी पार्क पहुंची। यहां लेफ्टिनेंट जनरल (अप्र) शक्ति गुरुंग ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सबसे पहले भारतीय हैं। भारत के निर्माण और इसकी एकता में गोरखाली समाज का बड़ा योगदान है। भारतीय गोरखा हमारी सबसे महत्वपूर्ण पहचान है। हमें अपना गोरखालैंड चाहिए। यह मांग सौ साल से अधिक पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद सत्ता प्रतिष्ठान के स्तर पर हमारी पहचान पर सवाल खड़ा किया जाता रहा है। सरकारी नौकरियों, जाति प्रमाण-पत्र समेत तमाम कार्यों के लिए हमें बाधाएं झेलनी पड़ती हैं। इससे समुदाय में कुंठा और निराशा बढ़ रही है।

भारत सरकार के पूर्व मिलिट्री सेक्रेटरी जनरल शक्ति गुरुंग ने कहा कि गोरखाली राष्ट्र के अभिन्न अंग हैं। हम सिर्फ अलग राज्य की मांग कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गोरखाली बच्चों पर बंग्ला भाषा लादने की कोशिश कर रही हैं।

वहां मानवाधिकारों का हनन किया जा रहा है। उत्तराखंड में 15 लाख से अधिक गोरखाली निवास करते हैं। हम हर हाल में संघर्ष को तेज करेंगे। अब गोरखाली समाज खामोश नहीं बैठेगा और गोरखालैंड की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखेगा। कई संगठनों व गणमान्य गोरखालियों ने रैली को सफल बनाने में सहयोग दिया। गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष कर्नल भगवान सिंह क्षेत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

मर्यादित रैली देखकर सुरक्षाकर्मी भी हैरान

 people protest to gorkhaland
gorkhaland protest - फोटो : amarujala

रैली में शामिल सभी लोग जोश और उत्साह से लबरेज थे। बुजुर्ग, युवा, प्रौढ़, किशोर सभी खूब उत्साहित थे। परेड मैदान से गांधी पार्क तक भारत माता की जय, सबसे प्यारा हिंदुस्तान हमारा के नारों के साथ हर हाल में लेकर रहेंगे गोरखालैंड समेत खूब नारे लगे।

लोगों ने जय मां काली, आया गोरखाली, हमरो प्यारो गोरखालैंड, हमरौ पहचान गोरखा... आदि के नारे लगाए।

गोरखाली सुधार सभा के बैनर तले हजारों लोग रैली में जुटे, लेकिन रैली पूरी तरह अनुशासित रही। रैली की शुरुआत में दो पंक्तियां बना दी गईं थीं।

लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग खुद सभी को निर्देशित कर रहे थे। रिटायर्ड सैन्य अफसरों ने भी रैली को अनुशासित करने में भरपूर सहयोग दिया। इतनी अनुशासित और मर्यादित रैली देखकर सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed