{"_id":"637a7ee4780b43207370c3c3","slug":"people-pass-through-tehsil-chowk-holding-their-breath-vikas-nagar-news-drn428716845","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील चौक पर कूड़े का अंबार, सुध लेने वाला कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील चौक पर कूड़े का अंबार, सुध लेने वाला कोई नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील चौक पर दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर लगा कूड़े का ढेर क्षेत्रवासियों व आवाजाही करने वालों के लिए मुसीबत बन रहा है। पिछले काफी समय से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। दुर्गंध से बचने के लिए लोग सांस रोक कर चौक से गुजरते हैं।
लेहमन पुल से ठीक पहले स्थित तहसील चौक कूड़े व गंदगी का पर्याय बना हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर भारी मात्रा में जमा कूड़े को नहीं उठाए जाने के कारण समस्या लगातार बढ़ रही है। तहसील व क्षेत्र के प्रसिद्ध लेहमन मसीही अस्पताल का रास्ता इसी चौक से गुजरता है, जिसके चलते चौक पर हर समय लोगों की भारी भीड़ जमा रहती है। जिस स्थान पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है, ठीक उसके पास ही तहसील का बस स्टाप भी है।
यह क्षेत्र ग्राम पंचायत एटनबाग के अंतर्गत आता है लेकिन हमेशा से ही हरबर्टपुर नगर पालिका परिषद के वाहन यहां से कूड़ा उठाते रहे हैं। पिछले तीन माह से नगर पालिका के कूड़े पर शीशमबाड़ा निस्तारण केंद्र में भेजने पर लगी रोक के कारण पालिका भी शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा नहीं उठा रही है, जिसके चलते तहसील चौक पर गंदगी व दुर्गंध का वातावरण आने वालों के लिए मुसीबत बन रहा है।
विज्ञापन
एटनबाग के प्रधान प्रवीन कुमार का कहना है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में कूड़ा उठाने के लिए फिलहाल संसाधन नहीं हैं, लेकिन जमनीपुर व एटनबाग ग्राम पंचायत मिलकर कूड़ा उठाने की कार्रवाई को शुरू करने जा रही है। उम्मीद है कि दो चार दिनों के भीतर यह संयुक्त कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इसके बाद कूड़े के मामले में इस प्रकार की स्थिति देखने को नहीं मिलेगी।