कैंपटी क्षेत्र में पेयजल की समस्या से स्थानीय लोग परेशान है। लंबे समय से कैंपटी में पेयजल योजना की मांग की जा रही है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे नाराज जनप्रतिनिधियों ने धरना- प्रदर्शन किया।
सिया गांव के प्रधान विजेंद्र पंवार ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी का संकट बना हुआ है। कैंपटी में टैंकरों से पानी की सप्लाई करनी पड़ रही है। कैंपटी पर्यटक स्थल होने के बावजूद भी यहां शासन-प्रशासन पेयजल की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। जौनपुर क्षेत्र से मसूरी के लिए पांचवी पंपिग योजना बन रही है, लेकिन पूरा कैंपटी क्षेत्र पानी की समस्या से जूझ रहा। क्षेत्रीय ने लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर प्रधान सुंदर सिंह रावत, सूरत सिंह पंवार, महिपाल सिंह सजवाण, खजान सिंह, हुकुम सिंह रावत, जयपाल सिंह, रैपाल सिंह, बलदेव सिंह, पदम सिंह, सब्बल सिंह राणा, सूरत सिंह राणा, सूरवीर सिंह मौजूद रहे। संवाद