फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People informed about domestic violence, sexual offenses

लोगों को दी घरेलू हिंसा, यौन अपराध की जानकारी

Tue, 18 Feb 2020 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
People informed about domestic violence, sexual offenses
एसजीआरआर में आयोजित जिला विधिक शिविर में मौजूद जिला जज व अन्य सदस्य। - फोटो : VIKAS NAGAR
हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट की ओर से सहसपुर स्थित एसजीआरआर इंटर कॉलेज में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य वक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और सिविल जज सीनियर डिविजन नेहा कुशवाह शामिल हुईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान में भारत के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए गए हैं, लेकिन कई लोगों को अपने इन अधिकारों के बारे में पता नहीं होता। विधिक सेवा शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने शिविर में शामिल लोगों को सेवा का अधिकार, लोक अदालत, घरेलू हिंसा, यौन अपराध, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, पंचायत राज और एफआईआर दर्ज कराने संबंधित नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना हम सब की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

शिविर में कॉलेज के लॉ विभाग के अध्यक्ष प्रवीण राठी, ब्लॉक प्रमुख सीमा नेगी और प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने भी विचार रखे। इस मौके पर राकेश सिंह नेगी, शराफत अली, मेहताब अली, मोहम्मद शाहनवाज, नीरज कुमार राजपूत, भूपनेश, सिद्धार्थ थपलियाल, आभा सिंह, मोहम्मद फैरान, तुफैल अहमद, डॉ. परीक्षित काला, सुधीर देवली, प्रशांत धीमान, प्रफुल्ल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed