फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People are ordering tankers for three days

Dehradun News: तीन दिन से आपूर्ति बंद, टैंकर मंगवा रहे लोग

Sun, 13 Apr 2025 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
People are ordering tankers for three days
क्षेत्र के ग्राम आदुवाला जुडली में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से तीन दिन से गांव में पानी नहीं आ रहा है। लोगों को टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जलसंस्थान विभाग पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं करा रहा है। स्थानीय निवासी राजपाल सिंह, कुंवरपाल सिंह और अमरेश ने बताया कि गांव में काफी समय से पानी की दिक्कत चल रही है। अब तीन दिन से समस्या और विकराल हो गई है। एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। पिछले दिनों पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। इस संबंध में जल संस्थान से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के अधिकतर क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति बदहाल है। लोगों को टैंकरों से पानी की कमी को पूरा करना पड़ रहा है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता सूरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। पेयजल लाइन की शीघ्र मरम्मत के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed