फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People are getting upset due to jam on the highway

Dehradun News: हाईवे पर जाम से आए दिन लोग हो रहे परेशान

Fri, 30 Jun 2023 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
People are getting upset due to jam on the highway
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्राचीन महाकाली मंदिर कालसी के समीप सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य चार दिन से बंद पड़ा है। निर्माण कार्य की सुस्त गति हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों पर भारी पड़ रही है। आए दिन यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कई बार जाम में एंबुलेंस और सेना के वाहन भी फंस जाते हैं।
विज्ञापन


बाढ़वाला-जुडडो मोटर मार्ग के बीते तीन दिन से बंद होने के चलते हाईवे पर वाहनों की दबाव बढ़ गया था। कालसी स्थित प्राचीन महाकाली मंदिर के निकट सुरक्षा दीवार दो साल से क्षतिग्रस्त थी। कुछ समय पूर्व विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कराया, लेकिन निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। बीते चार दिन से निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन




पुश्ता ढहने से मरम्मत स्थल के समीप हाईवे बेहद संकरा हो गया है। जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जौनसार बावर के लोगों के साथ ही चारधाम यात्री, पर्यटकों और रवांई जौनपुर जाने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए भी यही से गुजरना होता है। विकासनगर और देहरादून मंडी जाने वाले किसानों के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। स्थानीय निवासी मोहर सिंह, कल्याण सिंह, चतर दत्त का कहना है पुश्ता निर्माण पूरा होने से ही जाम की स्थिति से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून के मानवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मजदूरों के छुट्टी पर जाने के कारण मरम्मत का कार्य बंद कर दिया गया था। कार्य शीघ्र प्रारंभ करा कर मरम्मत कार्य पूरा कराया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान यातायात बाधित न हो यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed