फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People are getting benefits of central and state government schemes: Madhu

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का जनता को मिल रहा लाभ : मधु

Fri, 14 Jan 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
People are getting benefits of central and state government schemes: Madhu
जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कालसी क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेेत्रों का व्यापक स्तर पर विकास किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कालसी क्षेत्र के कालसी बाजार, आम बाग जोहड़ी, जामनसोत आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से जानकारी भी की। उन्होंने कहा भाजपा की सरकारों ने जनता को राहत पहुंचाने का काम किया है। उज्जवला योजना, घर-घर राशन योजना व विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। उन्होंने कहा सरकारों ने गांवो में जनसुविधाएं जुटाने पर भी बड़े पैमाने पर काम किया है। विद्युतिकरण योजना, पेयजल योजना के माध्यम से प्रत्येक घर में बिजली व पानी पहुंचाने का काम सरकार ने किया है। इस अवसर पर कालसी ब्लॉक के कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल, कुंदन सिंह चौहान, अनिल जोशी, इंदर सिंह, रवि रितेश चौहान, रविंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed