फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People angry at the government regarding the disposal of the garbage disposal center

शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध में सरकार पर गुस्साए लोग

Sat, 23 Nov 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
People angry at the government regarding the disposal of the garbage disposal center
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र के कारण परेशान लोगों ने शुक्रवार को सेलाकुई में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र की वजह से हवा पानी सब जहरीली हो गई है। लोग खाने पीने को भी परेशान हैं। लोगों ने यहां शादी करने तक से मना करना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में लगातार बाहरी राज्यों से आने वाले छात्रों की संख्या में कमी आने लगी है। फिर भी सरकार उनकी समस्या के समाधान को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर प्लांट यहां से दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जाता है तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालो में सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह, नकोलिया, सूबेदार सुरेंद्र सिंह गुसाई, हवलदार निरंजन चौहान, संदीप भंडारी, एडवोकेट अमित तोमर, रविकांत सिंघल, सीएम जोशी, आशा कंडारी, सपना शर्मा, बीना कंडारी, आर्यन, कमला नेगी, राखी झा, नीमा जोशी, नीति पंवार, विनीता रावत, सुमित्रा रावत, राहील, शमशाद, धुमन, राजीव, हरेंद्र, प्रवीण चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed