फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pension court of retired soldiers at dehradun in every month

अब हर माह देहरादून में लगेगी सेवानिवृत्त सैनिकों की पेंशन अदालत

Sun, 04 Nov 2018 05:15 AM IST
राजीव पांडेय, अमर उजाला, हल्द्वानी
राजीव पांडेय, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 04 Nov 2018 05:15 AM IST
विज्ञापन
Pension court of retired soldiers at dehradun in every month
money - फोटो : money

सेवानिवृत्त सैनिकों को अब पेंशन संबंधी अपनी समस्याओं के निपटारे को महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब हर महीने देहरादून में ही पूर्व सैनिकों के पेंशन वादों के निपटारे के लिए अदालत लगेगी। यह अदालत महीने के अंतिम कार्य दिवस (शनिवार और अवकाश को छोड़कर) पर लगाई जाएगी। यहां सेना के अधिकारी पेंशन संबंधी वादों का तत्काल निस्तारण करेंगे।

विज्ञापन


राज्य में सेवारत और पूर्व सैनिकों की संख्या करीब 1.40 लाख है। हर महीने राज्य के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी और पुनर्वास कार्यालयों में सैनिकों की पेंशन संबंधी करीब 500 समस्याएं आती हैं। विभाग इन समस्याओं को सेना के पेंशन विभाग भेजता है। पेंशन की कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाता है, लेकिन कई समस्याएं पेंशन अदालत तक पहुंच जाती हैं। पेंशन अदालत का आयोजन जहां होता था वहां पर सैनिक को अपनी समस्या रखनी पड़ती थी। सेना ने राज्य में सैनिकों की संख्या देखते हुए देहरादून में ही हर महीने पेंशन अदालत लगाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


इन मामलों की सुनवाई होगी
पेंशन शुरू होने में देरी, पेंशन की विसंगतियां, बैंक में आने वाली समस्याएं, पेंशन ऑर्डर में आने वाली समस्याएं।

ये मामले नहीं सुने जाएंगे
- उत्तराधिकार से संबंधित
- सरकारी नीतियों से जुड़े
 
पूर्व सैनिकों के लिए देहरादून में हर महीने लघु पेंशन अदालत लगाई जा रही है। यह अदालत महीने के अंतिम कार्य दिवस को लगेगी। इसमें पेंशन की सभी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैप्टन (रि.) आरएस धपोला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed