पीसीएस-जे रिजल्ट 2019: उत्तराखंड के इस कॉलेज से एक साथ टीचर और छह स्टूडेंट्स बने जज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज के एक टीचर और छह स्टूडेंट्स जज बन गए हैं। यूपी पीसीएस जे का रिजल्ट आया तो यूनिवर्सिटी कैंपस में खुशी की लहर दौड़ गई। लॉ कॉलेज का एक स्टूडेंट नेपाल में जज बना है।
लॉ कॉलेज में लॉ के टीचर नावेद अख्तर को उत्तर प्रदेश की न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता मिली है। सिविल जज बनने पर यूनिवर्सिटी के चांसलर जितेंद्र जोशी और लॉ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजेश बहुगुणा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। नावेद अख्तर ने कहा कि उनके कई स्टूडेंट्स भी जज बने हैं, इसीलिए रविवार का दिन उनके लिए यादगार बन गया।
नेपाल में जज बने जिवेश झा
इनमें एश्वर्या चंद्रा, सुरभि सिंघानिया, मनीष कुमार, शुभम और दिव्यां चंद्रा शामिल हैैं। लॉ कॉलेज से एजुकेशन लेने वाले अभी तक 34 स्टूडेंट्स जज बन चुके हैं। वहीं, लॉ कॉलेज के स्टूडेंट जिवेश झा नेपाल की न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर जज बन गए हैं।
जिवेश के लिए यह आसान नहीं था लेकिन उन्होंने मन में ठान लिया था। मेहनत के दम पर कामयाबी हासिल की। वह कॉलेज के पहले ऐसे स्टूडेंट हैं जो कि किसी दूसरे देश में जज बने हैं।
कमेंट
कमेंट X