फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pawandeep will go on world tour after seeing Baba Kedar

बाबा केदार के दर्शन कर विश्व भ्रमण पर जाएंगे पवनदीप

Sun, 29 Aug 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Pawandeep will go on world tour after seeing Baba Kedar
रियालिटी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन अपनी जीत के लिए मेहनत और दुआओं के साथ ही बाबा केदार के आशीर्वाद को सबसे अधिक मानते हैं। यही वजह है कि वह अब विश्व भ्रमण पर निकलने से पहले बाबा केदार का आशीर्वाद लेने आएंगे।
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12 का खिताब जीतने के बाद हाल ही में पवनदीप उत्तराखंड आए थे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें उत्तराखंड कला, संस्कृति और पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की थी। साथ ही पवनदीप राजन को निर्वाचन आइकन भी बनाया गया है। बेटे की कामयाबी से गदगद पिता सुरेश राजन ने राज्य की जनता का सहयोग के लिए आभार जताया। अमर उजाला से हुई बातचीत में पवनदीप के पिता सुरेश राजन ने कहा कि बाबा केदार की उनके बेटे पर असीम कृपा है। उनके बेटे की कामयाबी के पीछे लोगों की दुआओं व बाबा केदार का आशीर्वाद है।
विज्ञापन

बताया कि अक्तूबर के आखिर में पवनदीप विश्व भ्रमण पर जाएंगे, लेकिन इससे पहले वह सितंबर में बाबा केदार के दर्शन के लिए आएंगे। उनके साथ इंडियन आइडिल शो के साथी भी होंगे। बताया कि इस वक्त पवनदीप 50 से अधिक गानों की रिकॉर्डिग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed