फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pawandeep in safe round of the voice of india.

द वॉयस ऑफ इंडिया में 'सेफ' हुए उत्तराखंड के पवनदीप

Sun, 09 Aug 2015 04:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो / अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 09 Aug 2015 04:41 PM IST
विज्ञापन
pawandeep in safe round of the voice of india.

उत्तराखंड के चंपावत जिले के होनहार गायक पवनदीप राजन ने भारत की आवाज बनने की दिशा में एक और कदम बढ़ा लिया है। एंड टीवी के कार्यक्रम द वॉयस ऑफ इंडिया में पवनदीप राजन एक बार फिर से सेफ राउंड में पहुंच गया है, जहां से उसे अब भारत की आवाज बनने की दिशा की ओर कुछ ही कदम की दूरी तय करनी है।

विज्ञापन


शनिवार को प्रसारित कार्यक्रम में पवनदीप राजन ने एक बार फिर से अपनी गायकी का लोहा दुनिया के सामने मनवाया है। यही नहीं पवन ने जहां तीसरे चरण में गिटार के साथ अपनी प्रस्तुति दी, वहीं इस बार उन्होंने तबला बजाते हुए शानदार प्रस्तुति से लोगों का दिल जीता।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद प्रसिद्ध संगीत निर्देशक साजिद वाजिद ने पवनदीप की प्रशंसा करते हुए उसे वास्तविक भारत की आवाज बताया। पवनदीप के पिता लोकगायक सुरेश राजन भी इन दिनों अपने बेटे के साथ मुंबई में ही प्रवास कर रहे हैं। उनका कहना है कि शुरुआत से ही पवन ने कार्यक्रम के निर्णायकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायक शान की टीम में होने के बाद भी पवन अपनी गायकी के साथ ही ओवरऑल परफारमेंस के चलते चारों निर्णायकों का चहेता बन गया है। यही नहीं पवनदीप को अपनी प्रतिभा के बूते ही मशहूर गायक हिमेश रेशमिया की होम प्रोडक्शन की भविष्य में बनने वाली अनाम फिल्म के लिए एक गाना गाने का मौका भी मिल चुका है।

31 अगस्त को होगा फाइनल मुकाबला
द वॉयस ऑफ इंडिया कार्यक्रम का फाइनल मुकाबला 31 अगस्त को होगा, जिसमें अंतिम रूप से पहुंचे चार प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब तक उत्तराखंड की ओर से शामिल प्रतिभागियों में पवनदीप की बेस्ट परफारमेंस को देखते हुए लोगों को उम्मीद है कि पवनदीप आसानी से फाइनल तक का सफर तय कर लेगा।


शुभचिंतकों ने की पवनदीप के जीत की कामना
पवनदीप की सफलता के लिए परिजनों और शुभचिंतकों की ओर से मंदिर एवं देवालयों में कामनाएं की जा रही हैं। पवन की बहन ज्योति राजन, चचेरे भाई अरुण कुमार आदि का कहना है कि सावन में देवभूमि उत्तराखंड के प्रतिभाशाली गायक की देश की आवाज बनने की कामना अवश्य पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed