{"_id":"69af9ed9a2bf9c6bab088e77","slug":"pauri-news-leopard-killed-man-in-jamalakhal-causing-panic-among-villagers-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: घुड़दौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने व्यक्ति को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: घुड़दौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने व्यक्ति को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
Tue, 10 Mar 2026 10:05 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:05 AM IST
सार
बीती 14 जनवरी को जामलाखाल क्षेत्र के बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को निवाला बनाया था। आज भी यहां एक व्यक्ति को गुलदार ने मार डाला।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार ने एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना बीते सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। पौड़ी मुख्यालय से सटे जामलखाल निवासी प्रकाश लाल(47) इंटरलॉकिंग का कार्य करके शाम को घर लौट रहा था। इसी बीच घात लगाए गुलदार ने उसे मार डाला।
विज्ञापन
परिजनों ने जब सुबह खोजबीन शुरू की तो पता चला कि गुलदार ने उसे मार डाला है। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार, पटवारी समेत वन विभाग के कर्मचारियों 15 कर्मचारियों को पंचायत घर में बंधक बना दिया। ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन