फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patwari paper leak UKPSC Commission formed new team for examinations experts are preparing a new question bank

Patwari Paper Leak:आयोग ने परीक्षाओं के लिए बनाई नई टीम, नए एक्सपर्ट तैयार कर रहे हैं नया क्वैश्चन बैंक

Fri, 20 Jan 2023 01:29 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Jan 2023 01:29 PM IST
सार

Patwari Lekhpal Paper Leak: आयोग के अध्यक्ष के मुताबिक नए एक्सपर्ट नया क्वैश्चन बैंक तैयार कर रहे हैं। इंटेलीजेंस और पुलिस की सुरक्षा में नए प्रश्न तैयार हो रहे हैं। आयोग ने सभी परीक्षाओं की आंतरिक जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगी है।

विज्ञापन
Patwari paper leak UKPSC Commission formed new team for examinations experts are preparing a new question bank
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षाओं के लिए नई टीम तैनात कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने पटवारी-लेखपाल भर्ती, पीसीएस मुख्य परीक्षा और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी नए सिरे से शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आगामी परीक्षाओं की शुचिता और गोपनीयता के मद्देनजर सभी परीक्षाओं के आयोजन को नई टीम तैनात की गई है। आयोग परिसर में पुलिस और इंटेलीजेंस की कड़ी सुरक्षा के बीच नए सिरे से प्रश्न बैंक तैयार किए जा रहे हैं। इसी आधार पर बनने वाले प्रश्न पत्रों के अनुसार ही 12 फरवरी को पटवारी-लेखपाल भर्ती, 23 से 26 फरवरी को पीसीएस मुख्य परीक्षा और नौ अप्रैल को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बेरोजगारों को झटका, भर्ती निकलने से ठीक पहले समूह-ग के 463 पदों का अधियाचन विभाग ने लिया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक जांच रिपोर्ट सप्ताह भर में मांगी
आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने सभी चयन परीक्षाओं के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए परीक्षावार विस्तृत आंतरिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सप्ताहभर में अपनी रिपोर्ट दें। इसके बाद आयोग आंतरिक जांच रिपोर्ट व पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर आगे के फैसले लेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed