फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patwari Paper Leak STF is collecting information about the students coming to the coaching center Uttarakhand

Patwari Paper Leak: कोचिंग सेंटर पर आने वाले छात्रों की जानकारी जुटा रही एसटीएफ, मनीष की खंगाली जा रही कुंडली

Sun, 15 Jan 2023 02:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 15 Jan 2023 02:18 PM IST
सार

Patwari Paper Leak: गणेशपुर निवासी मनीष के पेपर लीक मामले में होने की पुष्टि हुई है। पूछताछ में पता चला कि उसके संपर्क में कई छात्र थे जबकि पूछताछ और जांच के बाद पनियाला निवासी युवक के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले। इस पर एसटीएफ ने उसे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Patwari Paper Leak STF is collecting information about the students coming to the coaching center Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

एसटीएफ पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में गणेशपुर निवासी मनीष की कुंडली खंगाल रही है। वहीं पनियाला निवासी युवक से पूछताछ के बाद कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर एसटीएफ ने उसे छोड़ दिया है। दूसरी ओर स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग शहर से देहात तक के कोचिंग सेंटरों की सूची तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


पेपर लीक मामले में दून एसटीएफ ने रुड़की के पनियाला और गणेशपुर निवासी दो युवकों को भी शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। एसटीएफ को आशंका थी कि दोनों ही युवकों ने पेपर हल कराया होगा और उनके संपर्क में कई छात्र थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों से गहनता से पूछताछ की तो गणेशपुर निवासी मनीष के पेपर लीक मामले में होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में पता चला कि उसके संपर्क में कई छात्र थे जबकि पूछताछ और जांच के बाद पनियाला निवासी युवक के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले। इस पर एसटीएफ ने उसे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Patwari lekhpal Paper Leak: गिरफ्तार आरोपी प्रमोद ने खुद भी दी थी परीक्षा, रुड़की में ले रहा था कोचिंग

अब एसटीएफ मनीष के संपर्क में रहने वाले कोचिंग के छात्रों और परिचितों की जानकारी जुटा रही है। एसटीएफ को आशंका है कि मनीष के संपर्क में कई छात्र रहे होंगे। उधर, स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग कोचिंग सेंटरों और इनमें पढ़ने वालों की सूची तैयार कर रही है ताकि भविष्य में अगर फिर से ऐसा कुछ होता है तो पहले से ही इनकी पूरी जानकारी पुलिस व खुफिया विभाग के पास हो और त्वरित जांच कर कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed