{"_id":"60e607ef8ebc3ec90c2743df","slug":"patients-will-be-able-to-get-examined-by-doctors-till-two-o-clock-in-doon-hospital-city-news-drn3837995188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में जल्द ही दो बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच करा सकेंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल में जल्द ही दो बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच करा सकेंगे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल में जल्द ही मरीजों को 12 के बजाय दो बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में जल्द ही मरीजों की निर्धारित संख्या को समाप्त कर अधिक से अधिक मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
चिकित्सा अधीक्षक व वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केसी पंत ने बताया कि फिलहाल अस्पताल के सभी विभागों की ओपीडी में सिर्फ 25 मरीजों की जांच की जा रही है। विशेषज्ञों द्वारा सिर्फ 12 बजे तक ही मरीजों की जांच की जा रही है। ऐसे में मरीजों के साथ तीमारदारों को भी तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत उन मरीजों को हो रही है जो दूरदराज इलाके से अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में मरीजों को दिक्कत न हो, इसके लिए जल्द ही अस्पताल में दो बजे तक ओपीडी में इलाज कराने की व्यवस्था की जा रही है।
कहा कि फिलहाल सरकार, शासन और जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन समाप्त होने का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही लॉकडाउन को लेकर लागू शर्तें हटा ली जाती हैं तो मरीजों की संख्या बढ़ाने के साथ ही समय में भी बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल में आज लगेगा नया ऑक्सीजन प्लांट
दून अस्पताल में नया ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए डीआरडीओ विशेषज्ञों की टीम बुधवार को देहरादून पहुंच गई। विशेषज्ञों ने अस्पताल का भ्रमण कर तमाम जानकारियां भी जुटाईं। डॉ. केसी पंत ने बताया कि डीआरडीओ विशेषज्ञों की ओर से बृहस्पतिवार को ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा। बता दें कि दून अस्पताल में तीन प्लांट लगाए जा रहे हैं। एक ऑक्सीजन प्लांट राज्य सरकार और दो ऑक्सीजन प्लांट डीआरडीओ की ओर से लगाए जा रहे हैं। इनके संचालन से दून अस्पताल सहित पूरे जिले में ऑक्सीजन की किल्लत को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा।