{"_id":"5a1fc5164f1c1b4e718b668d","slug":"patient-death-during-to-stuck-in-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम ने ली जान: गाड़ी में इलाज के लिए तड़पता रहा मरीज पर नहीं पसीजा किसी का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम ने ली जान: गाड़ी में इलाज के लिए तड़पता रहा मरीज पर नहीं पसीजा किसी का दिल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
Patient
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में बृहस्पतिवार दोपहर को लगे जाम ने एक जान ले ली। आधे घंटे तक मरीज इलाज के लिए तड़पता रहा लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन
श्रीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग SSB गेट के सामने जाम में फंसे वाहन में एक बीमार व्यक्ति की मौत हो गई। वाहन करीब आधे घंटे तक फंसा रहा, लेकिन न किसी ने जाने दिया और नाही पुलिस की ओर से जाम हटाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
बीमार बुजुर्ग (70) व्यक्ति को सांस संबंधित कुछ परेशानी थी। परिजन गांव से निजी वाहन में उसे बेस चिकित्सालय ले जा रहे थे। दरअसल इन दिनों कीर्तिनगर से फरासु गॉव तक राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेड़ कटान का कार्य चल रहा है इसके श्रीनगर में आए जिन घंटों जाम लग रहा है।
विज्ञापन
जाम के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई। मरीज के भतीजे मदन सिंह रावत का आरोप है कि अगर जाम नहीं लगता तो उनके चाचा को समय पर इलाज मिल जाता और उनकी जान बच जाती है।
उन्होंने इसे पुलिस प्रशासन की लापरवाही बताई। कहा कि घंटों जाम लगे रहने के बावजूद पुलिस ने हटाने का प्रयास नहीं किया। ऐसे में एक जिंदगी चली गई। वहीं अधिकारियों का कहना है की जाम मात्र 15 मिनट का लगा था