फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Path cleared for six recruitment drives in Uttarakhand; decision on three others expected soon.

Dehradun News: उत्तराखंड में छह भर्तियों का रास्ता साफ, तीन पर जल्द फैसला

Fri, 17 Jul 2026 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for six recruitment drives in Uttarakhand; decision on three others expected soon.
देहरादून। उत्तराखंड में छह भर्ती परीक्षाओं का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, समूह-ग की तीन भर्तियों पर भी जल्द ही फैसला हो जाएगा। ऐसी कई भर्तियां सिलेबस के कारण लटकी हुईं हैं। इन पर संबंधित आयोगों ने सिलेबस बनाकर भेजे थे। इन नौ भर्तियों में सिलेबस पर विभागों की सहमति मिल गई है। कुछ में सुझाव भी आए हैं, जिसके हिसाब से बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में सरकार वैसे तो तेजी से भर्ती का दबाव बनाती रही है लेकिन सिलेबस के कारण भर्तियां लटकती जा रही हैं। विभिन्न विभागों में जेई-एई की भर्ती हो या अन्य, सिलेबस फाइनल न होने के कारण भर्ती प्रस्ताव (अधियाचन) आने के बावजूद भर्तियां शुरू नहीं हो पाई। कार्मिक विभाग की लगातार जद्दोजहद के बाद आखिरकार छह भर्तियों का सिलेबस फाइनल हो गया है। इसमें सहायक लेखाकार, कृषि अधिकारी-1, कृषि अधिकारी-3, केमिस्ट जल संस्थान, लाइब्रेरियन प्रमुख हैं। इन भर्तियों के सिलेबस पर संबंधित विभागों ने अपनी सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री धामी के अनुमोदन के बाद आयोगों को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


---

समूह-ग की तीन भर्तियों पर फैसला जल्द

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वैयक्तिक सहायक-अपर निजी सचिव, स्नातक स्तरीय और लिपिकीय वर्ग कनिष्ठ सहायक की भर्ती परीक्षाओं का सिलेबस पर फैसला जल्द होगा। इनके सिलेबस की तैयारी अंतिम चरण में है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी एक माह में ये पूरी हो जाएगी। वहीं, एई-जेई भर्ती सिलेबस को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को शासन में बैठक होगी। वन विभाग स्केलर भर्ती नियमावली के कारण लटकी है, जिस पर कैबिनेट के माध्यम से संशोधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed