फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   patanjali will buy Cow urine

शोधित गोमूत्र को खरीदेगी पतंजलि आयुर्वेद, सरकार से होगा अनुबंध

Thu, 31 Aug 2017 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 31 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
patanjali will buy Cow urine
गोमूत्र

आंचल डेरी में स्थापित गोमूत्र शोधन प्लांट को पुनर्जीवित किया जाएगा। यहां शोधित गोमूत्र को योग गुरु रामदेव की फर्म पतंजलि आयुर्वेद खरीदेगी। इसके लिए शासन स्तर पर पतंजलि के साथ एमओयू (अनुबंध) किया जा रहा है।  

विज्ञापन


बदहाली के दौर से गुजर रही आंचल डेरी को ढर्रे पर लाने के लिए गोमूत्र शोधन प्लांट को पुन: चालू किया जा रहा है। आंचल डेरी में लगभग सात साल पूर्व गोमूत्र शोधन प्लांट लगाया गया था। आंचल डेरी (गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि.) पशुपालकों से 6 रुपये प्रति लीटर के दर से गोमूत्र खरीदती थी।
विज्ञापन


शोधन के बाद अर्क को लगभग 25 रुपये लीटर की दर से बेचा जाता था। पंतजलि आयुर्वेद ने इसे लगभग डेढ़ साल तक खरीदा। इसके बाद अचानक प्लांट बंद कर दिया गया। हाल में मौजूदा सरकार ने सहकारी दुग्ध संघ के माध्यम से पतंजलि आयुर्वेद को गोमूत्र उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए आंचल डेरी श्रीनगर में स्थित गोमूत्र शोधन प्लांट की सुध ली जा रही है। श्रीनगर पहुंचे डेरी विकास विभाग के संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा ने बताया कि प्लांट को ठीक किया जा रहा है। इसके लिए इंजीनियर को बुलाया गया है। सितंबर माह से प्लांट काम करने लगेगा। प्लांट में देशी और इससे मिलती-जुलती प्रजाति की गायों का मूत्र शोधन किया जा रहा है। जल्दी शासन स्तर पर पतंजलि के साथ एमओयू साइन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed