फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Passing out parade of IMA will be held on 11th December with simplicity

सादगी के साथ 11 दिसंबर को ही आयोजित की जाएगी आईएमए की पासिंग आउट परेड

Thu, 09 Dec 2021 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Passing out parade of IMA will be held on 11th December with simplicity
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड शनिवार 11 दिसंबर को ही सादगी से आयोजित की जाएगी। सेना मुख्यालय से दिशा-निर्देश मिलने के बाद अकादमी प्रबंधन ने बृहस्पतिवार शाम को यह जानकारी दी है। बताया गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर निरीक्षण अधिकारी पीओपी में शिरकत कर पासिंग आउट बैच के कैडेट्स को संबोधित करेंगे। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के भी उनके साथ आने की संभावना है। हालांकि, शेड्यूल में पूर्व निर्धारित मल्टी एक्टिीविटी डिस्पले व लाइट एवं साउंड शो को राष्ट्रीय शोक के चलते रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

तमिलनाडु के कुन्नूर में एयरफोर्स के एमआई-17 वी-फाइव हेलीकाप्टर के क्रैश होने के कारण चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना व वायुसेना के 13 अधिकारियों व जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। आईएमए में 11 दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति के साथ सीडीएस जनरल रावत को भी शिरकत करनी थी। लिहाजा, अकादमी प्रबंधन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ था। लेकिन इस हादसे के बाद घटनाक्रम से अचानक सब कुछ बदल गया। अकादमी प्रबंधन ने बृहस्पतिवार को होनेे वाली कमांडेंट परेड (अंतिम रिहर्सल परेड) रद्द कर दी और मुख्य परेड को लेकर असमंजस की स्थिति खड़ी हो गई। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर अकादमी प्रबंधन ने सेना मुख्यालय से विचार-विमर्श किया। इसके बाद प्राप्त दिशा-निर्देश के बाद अकादमी की जनसंपर्क अधिकारी ले. कर्नल हिमानी पंत ने बताया कि पासिंग आउट 11 दिसंबर को ही होगी। राष्ट्रपति बतौर निरीक्षण अधिकारी पीओपी में शिरकत करेंगे। शेड्यूल में पूर्व में शामिल कुछ कार्यक्रम रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन

पासिंग आउट परेड में देश-विदेश के 387 जेंटलमैन कैडेट्स शामिल होंगे। इनमें से 319 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिलेंगे। जबकि आठ मित्र देश अफगानिस्तान, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, मालद्वीव, म्यांमार, तंजानिया व तुर्कमेनिस्तान की सेना को 68 युवा सैन्य अधिकारी मिलेंगे। पासिंग आउट परेड में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसलिए इस बार भी विदेशी मेहमान सीमित संख्या में ही पीओपी देखने के लिए आईएमए पहुंच रहे हैं। जबकि जेंटलमैन कैडेट्स के स्वजनों को पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed