फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   passenger train derailed in kotdwar

शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा रेल का इंजन, बड़ा हादसा टला

Sat, 27 May 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 27 May 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
passenger train derailed in kotdwar

कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान रेल का इंजन पटरी से उतर गया। मुरादाबाद से एमएफडी वाहन (किरेन) को बुलाकर इंजन को पटरी पर चढ़ाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान नजीबाबाद-कोटद्वार को चलने वाली पैसेंजर का एक टर्न कैंसिल हो गया। करीब आठ घंटे के बाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। 
रेलवे स्टेशन मास्टर आशीष बिष्ट ने बताया कि शनिवार सुबह पौने दस बजे नजीबाबाद से कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन आई थी।

पैसेंजर के डिब्बों को वापस ले जाने के लिए इंजन शंटिंग कर रहा था, तभी के-2 प्वाइंट पर इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। इसके कारण नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच पैसेंजर ट्रेन का एक चक्कर स्थगित करना पड़ा। करीब डेढ़ सौ सवारियों का किराया वापस किया गया।

विज्ञापन

गढ़वाल एक्सप्रेस के साथ आए दो इंजन 

passenger train derailed in kotdwar

मुरादाबाद से रेलवे का एमएफडी वाहन मंगाने के बाद इंजन को उठाकर पटरी पर चढ़वाया गया। पैसेंजर ट्रेन को शाम के शिफ्ट में नजीबाबाद के लिए रवाना किया जाएगा। 

कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को लेकर आने वाले इंजन को शंटिंग कर दूसरी पटरी के माध्यम से वापस जाने के लिए आगे की ओर लगाया जाता है। शंटिंग के रास्ते पर इंजन के पटरी पर उतरने के कारण वह पटरी बंद थी।

इसके चलते अधिकारियों ने गढ़वाल एक्सप्रेस को समय पर संचालित करने के लिए नजीबाबाद से गढ़वाल एक्सप्रेस के कोच पर आगे और पीछे दो इंजन लगाकर भेजे थे। इंजन शंटिंग की व्यवस्था नहीं होने पर एक इंजन गढ़वाल एक्सप्रेस को कोटद्वार लेकर आया और दूसरा इंजन वापस लेकर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed