फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   pashu bali stops in dussehra

दशहरा पर कहीं शराब मुक्त हुआ मंचन तो कहीं पशु बलि हुई बंद

Tue, 11 Oct 2016 01:48 PM IST
सतीश जोशी सत्तू-योगेश जोशी/ अमर उजाला, चंपावत
सतीश जोशी सत्तू-योगेश जोशी/ अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 11 Oct 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
pashu bali stops in dussehra

विजयादशमी का पर्व सिर्फ असत्य पर सत्य की विजय की रस्म अदायगी भर नही है। बल्कि पुरानी परंपरा में निरंतर नई धाराएं भी जुड़ रही हैं।

विज्ञापन


दशहरा के माध्यम से उत्तराखंड के चंपावत ने सामाजिक बुराइयों पर विजय की राह दिखाई है। यहां के मिरतोला में विजयादशमी शराब मुक्त रामलीला की शुरुआत का सबब बनी है। वहीं यह पर्व महिला सशक्तीकरण का प्रतीक भी बन गया है। यही नहीं जिले के तामली तल्लादेश में विजयादशमी पर वर्षों से चली आ रही बलि प्रथा से भी लोगों ने नाता तोड़ लिया।
विज्ञापन


मिरतोला में शराब मुक्त रामलीला की पहल भी दशहरा पर्व से ही जुड़ी हुई है। इस दौरान कुमाऊंनी अंचल में जगह-जगह रामलीला का मंचन किया जाता है। अधिकांश स्थानों में शराब के बढ़ते प्रचलन के कारण रामलीला मंचन के दौरान खलल उत्पन्न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच साल से क्वैराला घाटी के मिरतोला में शराब मुक्त रामलीला हो रही है। यहां शराब अथवा किसी प्रकार के नशे का सेवन कर आने वाले व्यक्ति को रामलीला परिसर में प्रवेश ही नहीं दिया जाता।

दशहरा पर पशुओं की बलि दिए जाने की परंपरा थी

pashu bali stops in dussehra

तल्लादेश तामली में तीन साल पहले तक दशहरा पर पशुओं की बलि दिए जाने की परंपरा थी। लोग पर्व पर बड़ी तादाद में अपनी लोक आस्थाओं से जुड़े धार्मिक स्थलों में पशुओं की बलि दिया करते थे।

तीन साल पूर्व पत्थर मार युद्ध के लिए प्रसिद्ध बाराहीधाम देवीधुरा में बग्वाल मेले के दौरान खुले में पशु बलि दिए जाने पर उच्च न्यायालय नैनीताल ने रोक लगाई तो यहां के लोगों को लगा कि पशु बलि सही नहीं हैं। क्षेत्र के युवाओं ने इसमें पहल की और सीमांत इलाके के गांवों को जागरूक किया गया। अब यहां दशहरा पर्व पर पशु बलि की परंपरा पूरी तरह से बंद हो गई है।

मल्लीहाट में दशहरा पर्व से बीते पांच साल से महिला रामलीला का मंचन भी जुड़ गया है। इसकी शुरुआत पांच वर्ष पूर्व रामलीला कमेटी के मुक्तेश पचौली, सौरभ साह और रोहित पचौली ने की थी। उन्होंने महिलाओं को रामलीला में अभिनय के लिए प्रेरित किया।

पुरुषों की रामलीला का मंचन समाप्त होने के बाद महिलाएं धनुष यज्ञ, सूर्पणखा, राजतिलक आदि का मंचन करती हैं। इस महिला लीला में पांच साल से राम का किरदार निभा रहीं तनुजा तड़ागी को दोहा, चौपाई, विलाप आदि में महारथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed