फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   party not paying tax properly.

बीजेपी, कांग्रेस हो या यूकेडी, टैक्स देने में सब फिसड्डी

Mon, 06 Feb 2017 11:14 AM IST
सुनीत द्विवेदी/ अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 06 Feb 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
party not paying tax properly.
- फोटो : logo

नगर निगम से टैक्स में छूट के बावजूद भाजपा, कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दलों ने कई साल से टैक्स जमा नहीं किया है। जनता को टैक्स पर नोटिस भेजने वाले निगम ने यहां आंखें बंद की हुई हैं। आज तक किसी भी राजनीतिक पार्टी को टैक्स जमा न होने का नोटिस नहीं भेजा गया है।

विज्ञापन


देहरादून नगर निगम के टैक्स के आंकड़ों की पड़ताल करने पर यह बात सामने आई। नगर निगम में भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, बसपा और सपा ने कई सालों से टैक्स जमा नहीं किया है। नगर निगम के रिकॉर्ड में कांग्रेस कार्यालय का नाम तो दर्ज है लेकिन पार्टी ने आज तक कोई टैक्स जमा नहीं कराया।
विज्ञापन


बलबीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर नगर निगम का 2014-15 में दो साल से 2950 रुपये बकाया था। इसके बाद भी पार्टी ने 2015-16 और 2016-17 में टैक्स जमा करने का फार्म ही नहीं भरा। वहीं, उक्रांद, बसपा और सपा जैसे दलों के दफ्तरों के पते तो निगम के टैक्स रजिस्टर में दर्ज हैं लेकिन आज तक उन्होंने कोई टैक्स जमा नहीं किया है। कई वर्षों से टैक्स जमा न होने के बावजूद निगम के अधिकारियों ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका है कहना
मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच की जाएगी। नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी। 
- रवनीत चीमा, नगर आयुक्त 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed