फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Part of the roof broke due to lightning, transformer blew, power failure

Dehradun News: आकाशीय बिजली गिरने से छत का हिस्सा टूटा, ट्रांसफार्मर फुंका, बिजली गुल

Tue, 16 Jul 2024 05:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Part of the roof broke due to lightning, transformer blew, power failure
सेलाकुई के अटक फार्म की मसूरी कॉलोनी में सोमवार की सुबह चार बजे एक मकान और ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ और क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। आकाशीय बिजली से मकान की रेलिंग और छत का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। वहीं, 10 घरों में फ्रिज, टीवी, पंखे, कूलर, इनवर्टर आदि उपकरण फुंक गए। खबर लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात से ही मौसम खराब था। सोमवार की सुबह चमक के साथ बिजली कड़क रही थी। अचानक तेज धमाका हुआ और बिजली गुल हो गई। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले लोग घबरा गए। घर में रखे विद्युत उपकरणों से धुआं आने लगा। लोग डर के मारे घरों से बाहर आ गए। बिजली गिरने से सुमन नेगी की छत के लिंटर का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। स्टील की ग्रिल भी उखड़ गई। स्थानीय निवासी नरेंद्र रावत ने बताया कि उनके घर के भी सभी पंखें खराब हो गए हैं। हरीश बिष्ट ने बताया कि उनका अभी कुछ दिन पूर्व लिया गया नया इन्वर्टर फुंक गया। गोविंद सिंह नेगी ने बताया कि उनका टीवी, फ्रिज, कूलर और पंखे खराब हो चुके हैं। बताया कि बिजली का मीटर भी जल गया है। लेखपाल सिंह कलूड़ा ने बताया फ्रिज, पंखे, कूलर सभी उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। सूचना पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ऊर्जा निगम के जेई नीटू कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंक गया है। बताया कि आसपास की केबल भी पूरी तरह से जल गई है। बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। बताया कि देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed