फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Parking will be made for cargo vehicles in Selaqui

Dehradun News: सेलाकुई में मालवाहक वाहनों के लिए बनाई जाएगी पार्किंग

Tue, 17 Jun 2025 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Parking will be made for cargo vehicles in Selaqui

विज्ञापन
सेलाकुई में मालवाहक वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। सीओ प्रेमनगर ने सोमवार को नगर पंचायत की टीम के साथ पार्किंग निर्माण के लिए स्थान को चिह्नित किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही पार्किंग का निर्माण शुरू किया जाएगा।




पछवादून क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी के मद्देनजर सीओ प्रेमनगर रीना राठौर ने नगर पंचायत और थाना पुलिस के साथ क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। सीओ को राष्ट्रीय राजमार्ग से फैक्टरी की ओर जाने वाले संपर्क मार्गों पर मालवाहक वाहन खड़े नजर आए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन वाहनों के कारण दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने पार्किंग के लिए नगर पंचायत की टीम के साथ अग्निशमन स्टेशन से कुछ दूरी पर खाली स्थान को चिह्नित किया गया। सीओ रीना राठौर ने बताया कि जल्द ही पार्किंग का निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने सेलाकुई थाना प्रभारी पीडी भट्ट को क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के लिए रात्रिकालीन जांच और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed