फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   pardeep tamta congress candidate for uttarakhand rajyasabha seat.

हाईकमान ने लगाई टम्टा के नाम पर मुहर, आज भरेंगे नामांकन

Tue, 31 May 2016 04:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 May 2016 04:38 AM IST
सार

  • दिन भर चले सियासी ड्रामे के बाद लगी मुहर
  • सीएम आवास पर रात्रिभोज में सभी ने मिलाया सुर
  • पीडीएफ प्रत्याशी धनै को मनाने की कोशिशें नाकाम

विज्ञापन
pardeep tamta congress candidate for uttarakhand rajyasabha seat.
प्रदीप टम्टा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तमाम कयासों और विरोध के बावजूद कांग्रेस में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा को ही उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर मुहर लग गई है। टम्टा मंगलवार सुबह 11 बजे पूरे लाव-लश्कर के साथ नामांकन दाखिल कराएंगे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के टम्टा के विरोध में मोर्चा खोलने के बाद सोमवार को दिन भर प्रत्याशी बदले जाने को लेकर सियासी ड्रामा चलता रहा।

विज्ञापन


कभी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय तो कभी पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक के नाम को लेकर चर्चाएं होती रहीं। सुबह से ही दिल्ली में डेरा डाले रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत की सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हो पाई। अलबत्ता कांग्रेस अध्यक्षा के निजी सचिव अहमद पटेल से उनकी मुलाकात जरूर हुई। रावत ने पटेल से राज्य में हालात सामान्य होने की बात कही।
विज्ञापन


उधर, दून में मुख्यमंत्री हरीश रावत के विश्वस्त रंजीत रावत की पीडीएफ के प्रत्याशी दिनेश धनै से मुलाकात हुई। देर शाम तक धनै को मनाने की कोशिशें नाकाम रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रावत के बेहद करीबी हैं टम्टा

pardeep tamta congress candidate for uttarakhand rajyasabha seat.
हरीश रावत - फोटो : Getty

कुमाऊं मंडल से वास्ता रखने वाले और पार्टी के प्रमुख दलित चेहरे माने जाने वाले प्रदीप टम्टा के राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित होते ही कांग्रेस में कलह बढ़ गई थी। देहरादून से लेकर दिल्ली तक चले इस सियासी ड्रामे का अंत सोमवार देर शाम को हुआ, जब सभी ने टम्टा की उम्मीदवारी पर सुर में सुर लगाया।

मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेहद करीबी माने जाने वाले टम्टा ने हाल में सियासी संकट से उबरने में भी प्रमुख रोल अदा किया था। सूत्रों के मुताबिक, टम्टा की दावेदारी से जुड़े सभी शक-शुबहा दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने अपने न्यू कैंट रोड स्थित आवास पर रात आठ बजे सभी विधायकों को रात्रि भोज पर बुलाया।

इस भोज में पीडीएफ के विधायकों को भी आमंत्रित किया गया। देर रात तक चले भोज में यह तय हुआ कि मंगलवार को सुबह 11 बजे पूरे लाव-लश्कर के साथ प्रदीप का नामांकन दाखिल कराया जाएगा।

अभी दूर नहीं हुई टम्टा की राह की मुश्किल

pardeep tamta congress candidate for uttarakhand rajyasabha seat.
दिनेश धनै नामांकन को लेकर अड़े हुए हैं। - फोटो : file photo

इस सियासी नौटंकी में अभी पीडीएफ के पत्ते खुलने से रह गए हैं। सोमवार को पीडीएफ नेता दिनेश धनै ने राज्यसभा नामांकन का पर्चा भी मंगा लिया गया है। देर रात तक पीडीएफ को भी मनाने की कोशिशें चलती रहीं।

टम्टा की दावेदारी पर मुहर लगने की बात जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से पूछी गई तो उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय कहा कि यह आलाकमान का निर्णय है। मुख्यमंत्री और यशपाल आर्य की सोनिया गांधी से वार्ता हुई है, वे ही इस मुद्दे पर कोई सटीक बयान दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed