फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paper leak case First arrest in rigging of secretariat guard recruitment

Paper Leak Case: सचिवालय रक्षक भर्ती धांधली में हुई पहली गिरफ्तारी, आरोपी ने पेन ड्राइव से चुराए थे प्रश्नपत्र

Sat, 27 Aug 2022 02:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Aug 2022 02:50 PM IST
सार

सचिवालय रक्षक भर्ती में हुई धांधली मामले में RIMS कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। उसने पेन ड्राइव के माध्यम से प्रश्न पत्र चुराए थे। और अन्य साथियों की मदद से परीक्षार्थियों को लाखों रुपये में बेचे। जो छात्र सचिवालय रक्षक परीक्षा में अनुचित साधन से उत्तीर्ण हुए है उन्हें भी चिन्हित कर लिया गया है।

विज्ञापन
Paper leak case First arrest in rigging of secretariat guard recruitment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स ने जहां शनिवार को UKSSSC पेपर लीक मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। वहीं सचिवालय रक्षक भर्ती में हुई धांधली में भी पहली गिरफ्तारी हुई। UKSSSC पेपर लीक मामले में आरएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ उत्तराखंड ने पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने के साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सचिवालय रक्षक भर्ती में हुई धांधली में भी दागी कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


सचिवालय रक्षक भर्ती मामले में थाना रायपुर में एसटीएफ द्वारा मुकदमा दर्ज कराया था। एसटीएफ की टेक्निकल टीम द्वारा आयोग में गहन जांच के बाद इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को पाने में सफलता प्राप्त हुई। उपरोक्त मामले में अभियुक्त प्रदीप पाल निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश को साक्ष्य व गहन पूछताछ के बाद एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC पेपर लीक मामले बड़ी कार्रवाई:  एसटीएफ ने लखनऊ RIMS कंपनी के मालिक को पकड़ा, अब तक 25 हो चुके गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


उपरोक्त अभियुक्त भी आरएमएस कंपनी का कर्मचारी था और आयोग में लंबे समय से कार्यरत था। जिसके द्वारा ही पेन ड्राइव के माध्यम से प्रश्न पत्र चुराया गया और अन्य साथियों की मदद से परीक्षार्थियों को लाखों रुपये में बेचा गया था। एसटीएफ की ओर से अपील की गई है, जो छात्र सचिवालय रक्षक परीक्षा में अनुचित साधन से उत्तीर्ण हुए है उनको चिन्हित कर लिया गया है। अपने बयान खुद आकर दर्ज कराने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed