{"_id":"68b893d3194d333e850c601c","slug":"panic-due-to-fire-in-indiranagar-private-school-750-children-rescued-dehradun-news-c-5-1-drn1031-779958-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: इंदिरानगर के निजी स्कूल में आग से अफरातफरी, 750 बच्चे बचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: इंदिरानगर के निजी स्कूल में आग से अफरातफरी, 750 बच्चे बचाए
विज्ञापन
I
I
I
I
Iछत पर लगे पंखे में लगी आग से स्टोर रूम में रखा सामान जला
I
Iबच्चों की ड्रेस, अंकतालिका और दस्तावेज आदि भी हुए राख
I
I
I
Iइंदिरानगर स्थित निजी स्कूल में मंगलवार दोपहर आग लग गई। गनीमत रही कि आग स्टोर रूम में लगी जिस पर समय रहते काबू पा लिया। स्कूल में करीब 750 बच्चे मौजूद थे उन्हें आनन-फानन में स्कूल के पिछले हिस्सों के दरवाजों से बाहर निकाला गया।
I
Iजब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची, स्कूल परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पा लिया था। आग से बच्चों की ड्रेस, अलमारियों में रखे दस्तावेज जल गए, टीसी, मार्कशीट आदि जल गई हैं। यह दो मंजिला स्कूल है जिसका कुछ साल पहले गौतम इंटरनेशनल स्कूल नाम था। इसे बदलकर श्री चैतन्य टेक्नो कर दिया गया। स्कूल प्रशासन दोपहर के समय बाहरी परिसर में 10वीं के छात्रों के लिए हवन करवा रहा था लेकिन धुआं कहीं ओर से उठता देख अफरातफरी मच गई। दोपहर करीब 1:20 बजे स्टोर रूम से एकाएक आग की लपटें उठीं। धुआं तेजी से पूरे परिसर में फैलने लगा।
I
I
I
Iउस समय 10वीं के बच्चे हवन के लिए स्कूल परिसर में जमा था। प्राइमरी कक्षाओं की दोपहर डेढ़ बजे छुट्टी होने वाली थी।एक तरफ कुछ स्कूल कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए जिन्होंने स्टोर रूम के बड़े शीशे तोड़कर हौज रील से अंदर पानी डालना शुरू किया। दूसरी ओर शिक्षिकाओं व अन्य कर्मियों ने आनन-फानन सैकड़ों बच्चों को मेन गेट खोलकर बाहर निकालना शुरू किया। कई कक्षाओं के बच्चे तो बैग छोड़कर भागे। इस तरह सभी सही सलामत निकल गए।
विज्ञापन
I
Iगनीमत रही कि आग स्टोर रूम से आगे नहीं फैली। स्कूल की गाड़ियों से बच्चों को घर पहुंचाया गया। बाद में कई अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों के बैग लिए। स्कूल प्रशासन का कहना है कि आग पंखे में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। प्रधानाचार्य पदमा ने बताया कि आशंका है कि कुछ दिन से लगातार बारिश के चलते स्टोर में सीलन की समस्या हो रही थी, हो सकता है कि उस वजह से छत से लगे फैन बॉक्स में पानी आ गया जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ। गनीमत रही कि आग पर आधे घंटे बाद ही काबू पा लिया गया। इससे कोई हताहत नहीं हुआ।I