{"_id":"5bbb73ef867a55283d28abd3","slug":"panic-button-bus-in-uttarakhand-trials-will-held-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: शुरू हुुआ पैनिक बटन वाली इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल, सीएम त्रिवेंद्र ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: शुरू हुुआ पैनिक बटन वाली इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल, सीएम त्रिवेंद्र ने दिखाई हरी झंडी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Oct 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
panic button bus
प्रदेश की पहली पैनिक बटन वाली इलेक्ट्रिक बस का सवारी के साथ ट्रायल मंगलवार को शुरू हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सुबह साढ़े नौ बजे सीएम आवास से बस को हरी झंडी दिखाकर मसूरी के लिए रवाना किया। सोमवार को इलेक्ट्रिक बस को मसूरी तक चलाकर ट्रायल लिया था जो सफल रहा।
विज्ञापन
रोडवेज महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन के मुताबिक ट्रॉयल के बाद अन्य रूटों पर भी चलाने की योजना है। ट्रायल सफल होने पर रोडवेज, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर 50 बसों का संचालन करेगा। ओलक्ट्रा कंपनी की यह बस एक बार चार्ज होने के बाद 200 से 250 किलोमीटर तक चल सकती है।
विज्ञापन
इसकी अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। बस में पैनिक बटन, इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, नियरेस्ट स्टॉप रिक्वेस्ट समेत कई खूबियां हैं। डीजल से चलने वाली बसों के मुकाबले इलेक्ट्रिक बस काफी किफायती साबित होगी।
विज्ञापन