फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panel of three names will be ready to decide the candidate in Milk Union elections Dehradun Uttarakhand news

Dehradun: दुग्ध संघ चुनाव में प्रत्याशी तय करने के लिए तीन नामों का पैनल होगा तैयार, बनाई गई रणनीति

Sun, 26 Nov 2023 04:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Nov 2023 04:16 PM IST
सार

प्रदेश पार्टी कार्यालय में दुग्ध संघों के चुनाव में जीत को लेकर रणनीति बनाई गई।  भाजपा ने सरकारी योजनाओं से दुग्ध काश्तकारों को मिलने वाले लाभ के आधार पर दुग्ध संघों के चुनाव जीतने का दावा किया है।

विज्ञापन
Panel of three names will be ready to decide the candidate in Milk Union elections Dehradun Uttarakhand news
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुग्ध संघों के चुनाव के लिए प्रदेश पर्यवेक्षक बनाए गए भाजपा का पूर्व मंत्री व विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि 11 में से नौ संघों के चुनाव की रणनीति बना ली गई है। इन चुनाव में जिताऊ प्रत्याशी तय करने के लिए तीन नामों का पैनल तैयार होगा।

विज्ञापन

इसके लिए जल्द पर्यवेक्षक जिलों का दौरा करेंगे और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर पैनल तैयार करेंगे। भाजपा ने सरकारी योजनाओं से दुग्ध काश्तकारों को मिलने वाले लाभ के आधार पर दुग्ध संघों के चुनाव जीतने का दावा किया है। पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दुग्ध संघों के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक बिशन सिंह चुफाल ने तैयारी के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक ली है।

विज्ञापन

सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी अनुदान
बैठक के बाद चुफाल ने कहा कि प्राथमिक समिति के सदस्य और उनके अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हो गए हैं। आगे कुल 11 दुग्ध संघों में से नौ संघों के अध्यक्ष के चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारी पर बैठक में मंथन हुआ। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिलों में जाकर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठकें होंगी और प्रत्याशियों के नामों पर विचार होगा। तीन नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, केंद्र और प्रदेश सरकार की दुग्ध प्रोत्साहन योजना का बड़ा लाभ हमारे काश्तकारों को मिला है। पहाड़ में पशुधन रोजगार का एक महत्वपूर्ण साधन है। आज भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए दुग्ध व्यवसाय जीवनयापन की कड़ी है। हमारी सरकार महिला डेयरी के लिए 70 फीसदी और सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी अनुदान दे रही है।



ये भी पढ़ें...Dehradun News:  चाय बगान के पास मिली दो लाशें, नाली में एक दूसरे से लिपटे हुए थे महिला और पुरुष के शव

कहा, सरकार की पालतू जानवरों के चारे को लेकर 75 फीसदी की छूट और जानवरों की खरीद के लिए 50 हजार रुपये की मदद काश्तकारों के जीवन ने बड़ा बदलाव ला रही है। छोटे किसानों और पशुपालकों के लिए केंद्र और राज्य सरकार ऐसी ही योजनाएं दुग्ध संघ ने पार्टी प्रतिनिधित्व बढ़ाने में साबित होने वाली हैं। बैठक में अन्य पर्यवेक्षक उमेश त्रिपाठी व राम मेहरोत्रा समेत संबंधित जिलों के अध्यक्ष शामिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed