फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   panchayat representatives will meet with sonia

पंचायत प्रतिनिधि सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात

Mon, 01 Sep 2014 12:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Sep 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
panchayat representatives will meet with sonia

कांग्रेस की विचारधारा और कांग्रेस के समर्थन से जीते उत्तराखंड के पंचायत प्रतिनिधियों की मुलाकात जल्द ही दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से होगी।

विज्ञापन


अभी तारीख मुकर्रर होनी बाकी
इसकी तैयारी कर ली गई है। सितम्बर माह में होने वाली मुलाकात की अभी तारीख मुकर्रर होनी बाकी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस के सहारे जीते पंचायत प्रतिनिधि जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले महीने जब कांग्रेस ने उपचुनाव में तीनों विधानसभा सीटें जीती तो प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व सह प्रभारी संजय कपूर दिल्ली में सोनिया गांधी को अपडेट करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बातचीत में कांग्रेस पृष्ठभूमि के पंचायत प्रतिनिधियों को दिल्ली बुलाने की बात हुई। इस मामले में सोनिया गांधी ने खुद ही रुचि दिखाई। यह मुलाकात सितम्बर में होगी। अभी तारीख तय होना शेष है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुद ही पहल की है कि पंचायत प्रतिनिधियों को बुलाकर बात की जाए।

सोनिया के पास जाने वालों में ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक शामिल रहेंगे। किशोर ने बताया कि जल्द ही समय तय हो जाएगा और इस मुलाकात से ग्रास रूट पर भी एक बेहतरीन संदेश जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed