फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   panchayat in election news

मिनी सरकार की नहीं पूछ रहा है कोई

Thu, 03 Apr 2014 03:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Apr 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
panchayat in election news

पंचायत चुनाव तो अभी दूर हैं पर लोक सभा चुनावों में ही पंचायतों क अनदेखी राजनीतिक दलों पर भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन


नाराज प्रतिनिधि पूछेंग सवाल
पंचायतों की अनदेखी से नाराज प्रतिनिधि अब राजनीतिक दलों से सवाल पूछने का मन भी बना रहे हैं। उत्तराखंड में करीब 66 हजार पंचायत जन प्रतिनिधि हैं। स्थानीय स्तर पर कई प्रतिनिधि अपना प्रभाव भी रखते हैं।

पढ़ें, देहरादून के इस स्कूल में पढ़ेगी गांधी परिवार की बेटी
विज्ञापन


यही कारण है कि हर बार चुनाव में पंचायतों का अधिकार संपन्न बनाने का दावा करने में कोई कोर कसर नहींछोड़ी जाती। इस बार भी कुछ-कुछ यही नजारा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि चुनाव की तस्वीर अभी पूरी तरह से साफ नहीं हुई है पर यह तय है कि राजनीतिक दलों के एजेंडे में इस बार भी पंचायतों के लिए आश्वासनों का अंबार होगा। प्रदेश में अपना पंचायत एक्ट बनाने का इरादा तो 2003 से जताया जा रहा है।

पढ़ें, एनडी तिवारी से परेशान हैं कांग्रेस आलाकमान

इसी तरह पंचायतों को 29 विषयों का अधिकार देने का दावा भी किया जाता रहा है। पर इस बार यह अनदेखी भारी भी पड़ सकती है। पंचायत संगठन 2012 के विधानसभा चुनाव में संयुक्त घोषणा पत्र जारी करने में सफल भी रहे थे।

इस बार भी यह कोशिश की जा रही है कि पंचायतों की अपनी स्थिति पर राजनतिक दलों से पूछ लिया जाए कि आखिर चुनव जीतने के बाद पंचायतों को दिया क्या जाएगा।

पंचायतों को जो नहीं मिला
- अपना पंचायत एक्ट।
- पंचायतों को अधिकार, प्रदेश में पंचायतों को कुल 14 विषयों के अधिकार दिए गए। संविधान में 29 विषयों का अधिकार देने का प्रावधान है।

- ग्राम प्रधानों को लोक सूचना अधिकारी का दर्जा दे दिया गया। जबकि राज्य सूचना आयोग भी कई बार यह साफ कर चुका है कि ग्राम प्रधान निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और उन्हें लोक सूचना अधिकारी नहीं बनाया जा सकता।

- पंचायतों में कर्मचारियों की कमी-पंचायतों का तंत्र प्रदेश में करीब 35 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों की बदौलत चल रहा है। इस कमी को दूर करने की मांग अर्से से की जा रही है पर यह मामला भी अभी तक अटका हुआ है।

एक तो करेला, दूजा नीम चढ़ा

पंचायतों के सामने चुनौतियां पहले से ही कम नही थी। उस पर पिछले छह माह से चुनाव को लटका कर इस मामले को और अधिक पेचीदा बना दिया गया।

पढ़ें, सपा का ये कार्ड खत्म करेगा मोदी की लहर का असर!


पहले आपदा के नाम पर पंचायतों के चुनाव टले और अब लोक सभा चुनाव के नाम पर चुनाव टल गए।

हाल यह है कि पंचायतों में प्रशासक अभी तक तय नही हो पाए हैं जबकि प्रशासकों का कार्यकाल 29 मार्च को समाप्त हो गया था। पंचायत विभाग के मुताबिक न्याय से अभी राय नहीं मिल पाई है।

राजनीतिक दलों के पंचायत प्रकोष्ठ तो हैं पर पूछ इनकी कोई नहीं

 यूं हर एक दल ने पंचायत प्रकोष्ठ को गठन किया हुआ है पर पंचायत प्रकोष्ठों की सुध सिर्फ पंचायत चुनाव के दौरान ही ली जाती है। पंचायतों के सम्मेलन कराने की जहमत तक शायद ही यह प्रकोष्ठ उठाते हों।

...आगे भी है परेशानी
-पंचायतों की परेशानी यहीं पर आकर समाप्त नही होती। हाल ही में सरकार ने करीब दो दर्जन नए निकाय बनाए। इनकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई। पर ऐसे में प्रभावित होने वाली ग्राम पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन नहीं हुआ।

पढ़ें, 'गुजरात बने न बने, लेकिन मोदी बन गए हैं मॉडल'

यह परिसीमन का मुद्दा पंचायत चुनाव में उठ सकता है। जाहिर है कि फिर कोई कोर्ट का दरवाजा खटखटा कर सरकार को परेशान कर सकता है।

पंचायतों के मुद्दों को जल्द ही राजनीतिक दलों के सामने रखा जाएगा। यह सवाल दलगत राजनीति का नही है। पंचायत संगठनों को एकजुट करने की कोशिश भी की जा रही है।
- एसएस नेगी, अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed