फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat elections Uttarakhand Many new changes will be seen this time online voter list

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: इस बार दिखेंगे कई नए बदलाव,  पहली बार चुनाव नतीजों को ऑनलाइन जारी करने का फैसला

Mon, 30 Jun 2025 08:13 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Jun 2025 08:13 AM IST
सार

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में इस बार कई नए बदलाव दिखेंगे। पहली बार चुनाव नतीजों को ऑनलाइन जारी करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Panchayat elections Uttarakhand Many new changes will be seen this time online voter list
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले चुनाव के मुकाबले कई बदलाव किए हैं। ये सभी बदलाव धरातल पर नजर आएंगे। आयोग ने जहां इस बार खर्च की सीमा बढ़ाई है तो इसकी निगरानी भी सख्त करने का फैसला किया है। आईए जानते हैं ऐसे ही बदलावों के बारे में।

विज्ञापन

वोटर लिस्ट : राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार वोटर लिस्ट ऑनलाइन जारी की है। आप भी अपनी ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट आयोग की वेबसाइट https://secresult.uk.gov.in/votersearch/searchvotermapping पर देखी जा सकती है। अपने नाम से सर्च करने के अलावा आप अपनी वोटर लिस्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं। मकसद ये है कि मतदाताओं और नेताओं को अपना नाम तलाशने में परेशानी न हो।

विज्ञापन

खर्च की सीमा बढ़ी, निगरानी भी

पद पूर्व में खर्च सीमा  अब खर्च सीमा
प्रधान 50,000 75,000
सदस्य ग्राम पंचायत 10,000 10,000
बीडीसी 50,000 75,000
सदस्य, जिला पंचायत 1,40,000 2,00,000
उपप्रधान 15,000 15,000
कनिष्ठ उपप्रमुख 50,000 75,000
ज्येष्ठ उपप्रमुख 60,000 1,00,000
प्रमुख क्षेत्र पंचायत 1,40,000 2,00,000
उपाध्यक्ष, जिला पंचायत 2,50,000 3,00,000
अध्यक्ष, जिला पंचायत 3,50,000 4,00,000

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार खर्च की निगरानी भी बढ़ा दी है। हर जिले में इसकी निगरानी के लिए अलग से अफसर की तैनाती की जा रही है। वह अफसर कभी भी खर्च का ब्यौरा मांग सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर लगाएगा चुनाव ड्यूटी

इस बार पंचायत चुनाव में 95,909 अधिकारी, कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इनमें मतदान स्थल पर पीठासीन अधिकारी 11,849, मतदान अधिकारी 47,910, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी 450 और सुरक्षाकर्मी 35,700 है। आयोग ने पहली बार तय किया है कि मतदान और मतगणना कार्मिकों की तैनाती सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन प्रणाली से की जाएगी। इससे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को पारदर्शी तरीके से चुनाव में लगाया जा सकेगा।

मतदानकर्मियों की मृत्यु पर 10 लाख

इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदानकर्मियों की सुरक्षा पर भी खास फोकस किया है। इसके तहत अगर किसी कारण किसी मतदानकर्मी की चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि शासन से इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है। सोमवार को इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: बेटे की मौत के बाद दिल का दौरा पड़ने से मां का निधन; दो हफ्तों में दूसरी त्रासदी

चुनाव नतीजे वेबसाइट पर

राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार चुनाव नतीजों को ऑनलाइन जारी करने का फैसला लिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि इस बार जिस ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत या जिला पंचायत के नतीजे आते जाएंगे, वह सभी आयोग की वेबसाइट https://sec.uk.gov.in/ पर अपडेट होते जाएंगे। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के बाद पंचायतों में भी यह सुविधा दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed