फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat elections notification issued BJP observers were declared Uttarakhand News

Uttarakhand: पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही भाजपा के पर्यवेक्षक घोषित, विस क्षेत्रों में करेंगे प्रवास

Sat, 21 Jun 2025 06:10 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Jun 2025 06:10 PM IST
सार

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। 25 जून से नामांकन प्रक्रिया होगी। वहीं आज से आचार संहिता लागू हो गई है।

विज्ञापन
Panchayat elections notification issued BJP observers were declared Uttarakhand News
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए विधानसभा वार प्रवासी कार्यकर्ताओ की सूची जारी कर दी है। ये सभी पर्यवेक्षक की भूमिका में जिला पंचायत सदस्य पद के समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाएंगे और वहां चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पंचायत चुनावों की अहम जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। जिसमें विधानसभावार दो-दो प्रवासी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और चुनाव प्रबंधन दोनों का दायित्व संभालेंगे।

विज्ञापन


वे संबंधित क्षेत्र की सभी जिला पंचायत सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। साथ ही प्रत्येक प्रधान, बीडीसी सदस्य पद के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़वाने का प्रयास करेंगे। ये सभी प्रभारी संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया तक क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन का काम संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 25 जून से नामांकन प्रक्रिया, आज से आचार संहिता लागू

हर विधानसभा में दो-दो पर्यवेक्षक

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, पुरोला विस का प्रभारी सते सिंह राणा एवं डॉ. विजय बडोनी को, यमुनोत्री का जगत सिंह चौहान व सुधा गुप्ता को , गंगोत्री का राम सुंदर नौटियाल व मुकेश टम्टा को, बदरीनाथ का रामचंद्र गौड़ व विनोद नेगी को, थराली का रघुवीर सिंह बिष्ट व महावीर सिंह पंवार को, कर्णप्रयाग का हरक सिंह नेगी व विक्रम कंडारी को , केदारनाथ का रमेश गड़िया व वाचस्पति सेमवाल को , रुद्रप्रयाग का रमेश मैखुरी व गजेंद्र रावत को , घनसाली का खेम सिंह चौहान और जयेंद्र सेमवाल को, देवप्रयाग का विनोद रतूड़ी व गोविंद अग्रवाल को , नरेंद्रनगर का डॉ. देवेंद्र भसीन व रविंद्र राणा को, प्रतापनगर का नत्थी सिंह नेगी व गिरीश बंठवाण को, टिहरी का चंद्र किशोर मैठाणी व सुभाष रमोला को , धनोल्टी का प्रभारी अतर सिंह तोमर व जोगिंदर पुंडीर को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
 

विकासनगर का सीताराम भट्ट
चकराता का पर्यवेक्षक विनोद सुयाल व विशाल गुप्ता को, विकासनगर का सीताराम भट्ट, व रविमोहन अग्रवाल को, सहसपुर का देशराज कर्णवाल व अरुण मित्तल को, रायपुर का ओमवीर राघव व सचिन अग्रवाल को, मसूरी का संजय गुप्ता व रतन सिंह चौहान को, डोईवाला का नरेंद्र भट्ट व अनुराधा वालिया को, ऋषिकेश का नीरू देवी व शोभाराम प्रजापति को, पौड़ी का वीरेंद्र सिंह रावत व सुधीर जोशी को, श्रीनगर का मीरा रतूड़ी व यशपाल बेनाम को, चौबट्टाखाल का जगमोहन रावत व विकास कुकरेती को, यमकेश्वर का डॉ. जयपाल सिंह चौहान व शमशेर सिंह पुंडीर को, लैंसडौन का महावीर कुकरेती व आशा कोठारी को, धारचूला का गणेश भंडारी व कमला चुफाल को, डीडीहाट का अशोक नांबियाल व मनोज सामंत को, पिथौरागढ़ का मीना गंगोला व लोकेश भट्ट को, गंगोलीहाट का इंद्र सिंह फरस्वाण व ललित पंत को, कपकोट का देवेंद्र गोस्वामी व खड़क सिंह टंगड़िया को, बागेश्वर का सुरेश कांडपाल व चंपा आर्य को, द्वाराहाट का कैलाश पंत व नरेंद्र भंडारी को, सल्ट का प्रेम शर्मा व दीप पांडे को चुना गया है।

कालाढूंगी से प्रकाश हरबोला व गोपाल रावत को चुना गया
रानीखेत का पूरन संगेला व भूपेंद्र कांडपाल को, सोमेश्वर का शिव सिंह बिष्ट व ललित पटवाल को, अल्मोड़ा का अरविंदर बिष्ट व गौरव पांडे को, जागेश्वर का रवि रौतेला व कैलाश गुरुरानी को लोहाघाट का दर्पण कुमार व शंकर पांडे को, चंपावत का सतीश पांडे व शंकर कोरंगा को, लालकुआं का अनिल कपूर डब्बू व कमल नयन जोशी को भीमताल का महेंद्र नेगी व प्रदीप जनौटी को, नैनीताल का देवेंद्र ढैला व विजय भट्ट को, कालाढूंगी का प्रकाश हरबोला व गोपाल रावत को, रामनगर का गुंजन सुखीजा व अजय राजौर को, जसपुर का आशीष गुप्ता व सरदार मंजीत सिंह को, काशीपुर का विवेक सक्सेना व समीर आर्य को, बाजपुर का राम मेहरोत्रा व रवि पाल को, गदरपुर का उत्तम दत्ता व गुरविंदर सिंह चंडोक को, रुद्रपुर का चंदन बिष्ट व श्रीपाल राणा को, किच्छा का दिनेश आर्य व भारत भूषण चुघ को, सितारगंज का दान सिंह रावत व गोपाल बोरा को नानकमत्ता का नेत्रपाल मौर्य व रामपाल को, खटीमा का प्रभारी दीपक मेहरा व राम दत्त जोशी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed