फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat elections BJP strategy for 2024 Lok Sabha elections Haridwar Panchayat elections

Panchayat Election: हरिद्वार में भाजपा ने झोंकी ताकत, कमजोर किले को मजबूत करने के लिए दूसरे दलों में सेंधमारी

Sun, 11 Sep 2022 04:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Sep 2022 04:41 PM IST
सार

हरिद्वार पंचायत चुनाव भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गया है। खासतौर पर जिला पंचायत का चुनाव, जिसमें जीत दर्ज करने के लिए पार्टी हर सियासी दांव चल रही है। जातीय समीकरणों को साधते हुए उसने ऐसे चेहरों को अपने साथ मिलाने की कोशिश की है, जिनका अपनी बिरादरी में तगड़ा रसूख है।

विज्ञापन
Panchayat elections BJP strategy for 2024 Lok Sabha elections Haridwar Panchayat elections
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

हरिद्वार जिले में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बहाने भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति को भी धार दे रही है। जिले में पार्टी अपने कमजोर किले को मजबूत करने के लिए विपक्षी दलों में सेंधमारी की कोशिश में है। अभी तक पार्टी जिले की सियासत में खास रसूख रखने वाले दो बड़े नेताओं को अपने पाले में लाने में कामयाब भी रही।

सियासी जानकारों का मानना है कि मौजूदा राजनीतिक स्थितियों में हरिद्वार पंचायत चुनाव भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गया है। खासतौर पर जिला पंचायत का चुनाव, जिसमें जीत दर्ज करने के लिए पार्टी हर सियासी दांव चल रही है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को इस बात की कसक है कि वह हरिद्वार जिला पंचायत पर अब तक भगवा बुलंद नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन


इस बार वह जिला पंचायत पर कब्जा जमाकर एक साथ कई संदेश देना चाहती है। उसका इरादा 2022 के विधानसभा चुनाव की हार का हिसाब बराबर करने का है। ऐसा करके वह 2024 के लोकसभा चुनाव की राह को आसान बनाना चाहती है। इसके लिए उसने सबसे अधिक काम सोशल इंजीनियरिंग पर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी दिग्गजों का डेरा, रणनीति को दे रहे हैं धार
जातीय समीकरणों को साधते हुए उसने ऐसे चेहरों को अपने साथ मिलाने की कोशिश की है, जिनका अपनी बिरादरी में तगड़ा रसूख है। वह चाहे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल पूर्व विधायक हरपाल साथी हों, या बहुजन समाज पार्टी के नेता रविंद्र पनियाला और उनके साथ आए लोकेंद्र चुडियाला।

सियासी जानकारों के मुताबिक, इन चेहरों को पार्टी में शामिल कराकर भाजपा ने एक खास तबके में सेंध लगाने की कोशिश की है। पार्टी की अनुसूचित जाति, गुर्जर और ओबीसी वोट बैंक पर खास नजर है। इस वोट को साधने के लिए पार्टी के भीतर इस वर्ग के नेताओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्यसभा भेजी गई कल्पना सैनी हरिद्वार जिले से हैं, उन्हें पार्टी ने खास रणनीति के तहत 

ये भी पढ़ें...UKSSSC: पांच हजार से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुका था आयोग, अब नए सिरे से होंगी शुरू

पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हरिद्वार जिले में डेरा जमा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed