फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat Election Uttarakhand reservation of three-tier panchayats will be finalized today

Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आपत्तियों पर हुई सुनवाई, आज अंतिम आरक्षण सूची की जाएगी जारी

Tue, 17 Jun 2025 09:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 17 Jun 2025 09:54 AM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण को लेकर करीब 393 आपत्तियों पर प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में सुनवाई की।

विज्ञापन
Panchayat Election Uttarakhand reservation of three-tier panchayats will be finalized today
डीएम सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण पर सोमवार को कलेक्ट्रेट में सुनवाई हुई। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को गलतियों के बारे में बताया। अधिकारियों ने सभी आपत्तियों पर सुनवाई पूरी कर ली। अब आज आरक्षण का फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा। बुधवार को इसका अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगा।

विज्ञापन

14 और 15 जून को विकास भवन में आरक्षण पर दावे-आपत्तियां ली गई थी। लोगों ने विभिन्न सीटों पर 393 आपत्तियां दर्ज कराईं। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान खदरी, हरिपुर, भुट्टोवाला सीट को फिर महिला के लिए आरक्षित करने पर अपनी बात रखी। इसके अलावा जोगीवाला की सीट पिछली बार पुरुष के नाम आरक्षित थी उसे फिर पुरुष के नाम आरक्षित किए जाने पर लोगों ने आपत्ति जताई।

विज्ञापन


इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के लिए हरिपुर और साहबनगर सीटें पूर्व में भी महिला के लिए आरक्षित थीं। स्थानीय लोगों ने इन सीटों को फिर महिला के लिए आरक्षित करने पर कड़ी आपत्ति जताई। अधिकारियों ने सबकी बात सुनी और कार्यवाही का आश्वासन दिया। पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक मनीष तिवारी ने बताया कि आपत्तियों पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। 18 जून को अंतिम सूची जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2011 की जनगणना आधार, नए सिरे से चक्रानुसार

इस बार ग्राम पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन किया गया था। इस वजह से देहरादून में करीब आठ नए गांव अस्तित्व में आए हैं। सभी 409 ग्राम पंचायतों में नए सिरे से आरक्षण करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने 2011 की जनगणना को आधार बनाया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में सभी जगह चक्रानुक्रम को खत्म करके नए सिरे से आरक्षण लागू किया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहल...एक दिन के DM और SP बनेंगे 10वीं-12वीं के टॉपर्स, सीएम ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश

विकासनगर में हो सकता है बदलाव

आपत्तियों पर आई सुनवाई के बाद माना जा रहा है कि आरक्षण में कुछ बदलाव संभव है। सूत्रों की मानें तो विकासनगर क्षेत्र में सीटों को लेकर कुछ बदलाव हो सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed