फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   panchayat election in uttarakhand

मतदान से पहले ही जीत गए 116 ग्राम प्रधान

Sat, 14 Jun 2014 09:55 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Jun 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in uttarakhand

उत्तराखंड में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले 460 में से 116 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें सबसे अधिक 65 ग्राम प्रधान चकराता और 46 कालसी में हैं।

विज्ञापन


साथ ही 2019 ग्राम पंचायत सदस्य व 16 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होने हैं।

पहले चरण का मतदान 18 जून, दूसरे चरण का 21 और अंतिम चरण का मतदान 24 जून को होगा। जबकि 27 जून को मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।

कहां से कितने प्रत्याशी निर्विरोध

panchayat election in uttarakhand
ब्लॉक---------ग्राम प्रधान------ग्राम पंचायत सदस्य---क्षेत्र पंचायत सदस्य
1-चकराता--------65--------------518--------------09
2-कालसी---------46--------------434--------------05
3-विकासनगर-----01--------------261--------------01
4-सहसपुर---------01--------------232--------------00
5-रायपुर---------03--------------303--------------01
6-डोईवाला---------00--------------271--------------00
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी समर को व्हाट्स ऐप से चंदा

panchayat election in uttarakhand

चुनाव के लिए पार्टियों, प्रत्याशियों को चंदा कोई नई बात नहीं। कंपनियां इनकी खूब झोली भरती हैं। कैश, चेक सब चलता रहा है, लेकिन अब प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए जनता से ही चंदा मांग रहे हैं।

वह भी सीधे जाकर नहीं, बल्कि व्हाट्स ऐप पर। जी हां, पंचायत चुनाव में अबकी यह ट्रेंड शुरू हो गया है।

इसके लिए चुनावी समर में उतरने जा रहे प्रत्याशियों ने बाकायदा ग्रुप सदस्य के रूप में कई लोगों से सीधे जुड़े हैं। बैंक का नाम, एकाउंट नंबर, एमआईसीआर कोड, ओआरबीसी, आईएफएस कोड़ बता आर्थिक सहयोग मांग रहे हैं।

विज्ञापन

आर्थिक सहयोग की भी गुहार

panchayat election in uttarakhand

आदर्श कालोनी नेहरूग्राम से पंचायत चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे सोमेश बुड़ाकोटी ऐसे ही लोगों में शुमार हैं। वह पंचायत चुनाव के लिए संघर्ष की बात करते हुए लोगों से दल-बल के साथ ही आर्थिक सहयोग की भी गुहार लगा रहे हैं।

इसकी कोई सीमा नहीं। कहते हैं, जनता के लिए काम करने की मंशा है, इसलिए उसी से आर्थिक सहयोग भी मांग रहे हैं।

इसकी कोई सीमा नहीं। जो जितना उचित समझे, यह सहयोग प्रदान कर सकता है। पंचायत चुनाव के लिए केवल चंदा ही नहीं मांगा जा रहा है, बल्कि प्रचार का दौर भी खूब चल रहा है।

ग्राम पंचायत नेहरू ग्राम से प्रधान पद पर नंदा रावत तो ग्राम पंचायत लाडपुर से बीडीसी प्रत्याशी दिनेश को जिताने की अपील की जा रही है। जोहड़ी से प्रधान पद के उम्मीदवार दुर्गेश गौतम के पक्ष में भी व्हाट्स ऐप दनादन चल रहा है।

ग्राम प्रधान की 300 सीटों पर 1339 प्रत्याशी

panchayat election in uttarakhand

नाम वापसी के बाद ग्राम प्रधान की तीन सौ सीटों पर अब 1339 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 1024 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इसमें सबसे अधिक 246 प्रत्याशी विकासनगर ब्लॉक से हैं, जबकि सबसे कम 69 चकराता से। जिला पंचायत की 43 सीटों के लिए 231 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक प्रत्याशी डोईवाला और विकासनगर ब्लॉक से हैं।

कहां से कितने प्रत्याशी मैदान में
ब्लॉक----------ग्राम प्रधान-------ग्राम पंचायत सदस्य-----क्षेत्र पंचायत सदस्य
1-चकराता----------111----------75--------------------69
2-कालसी----------148----------110--------------------78
3-विकासनगर------297----------626--------------------246
4-सहसपुर----------292----------920-------------------244
5-रायपुर----------221----------515--------------------190
6-डोईवाला----------270----------752-------------------197

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed