{"_id":"bd7ba807ae548769c88de0891260fe1f","slug":"panchayat-election-in-uttarakhand-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावः सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावः सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 Jun 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के तहत 18 जून को हो रहे पहले चरण के मतदान का समय एक घंटा बढ़ा दिया है। अब सुबह आठ बजे की बजाय सात बजे से मतदान होगा।
विज्ञापन
पहले चरण का मतदान 18 जून को
आयुक्त सुवर्द्धन के मुताबिक मतदान केंद्र पर शाम पांच बजे तक पहुंच चुके लोगों को भी मतदान का पूरा मौका मिलेगा। पंचायत चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान 18 जून को है।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है। पहले चरण में चार मतपत्रों का उपयोग मतदाताओं को करना होगा।
ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जितला पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह सात बजे से ही मतदान किया जा सकेगा। पहले यह समय आठ बजे तय किया गया था। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को एक घंटा अतिरिक्त देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
मतदान का समय शाम पांच बजे तक
राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक मतदान का समय शाम पांच बजे तक है। शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र में एकत्रित लोगों को मतदान का पूरा मौका मिलेगा भले ही इसमें कितनी देर हो जाए।
आयुक्त की ओर से मतदाताओं की सुविधा का ख्याल रखने का निर्देश भी जारी किया गया है। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी आदि की पूरी व्यवस्था करने को कहा गया है।