फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No identification, no recovery: Two accused acquitted in

Dehradun News: न पहचान, न बरामदगी, 16 साल पुराने लूट के मामले में दो आरोपी बरी

Tue, 06 Oct 2026 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 06 Oct 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
No identification, no recovery: Two accused acquitted in
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने 16 साल पुराने राइस मिल लूट मामले में सहारनपुर के थाना बेहट क्षेत्र के ग्राम रायपुर कलां निवासी छोटू उर्फ शहजाद और कादिर को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार, 16 जून 2009 को दोपहर करीब चार बजे विकासनगर में बी.बी राइस मिल मालिक धनंजय गुप्ता के कार्यालय में दो युवक तमंचे के बल पर घुसे। उन्होंने गल्ले से करीब 25 हजार और जेब से एक हजार रुपये लूट लिए तथा जान से मारने की धमकी दी। तीसरा साथी बाहर बाइक लिए खड़ा था। उसी दिन प्रार्थमिक दर्ज की गई। छोटू को 24 मार्च 2010 और कादिर को 15 अप्रैल 2010 को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर आरोप तय हुए।
विज्ञापन

अदालत ने फैसले का आधार बताते हुए कहा कि वादी धनंजय गुप्ता ने जिरह में आरोपियों को पहचानने से इनकार किया। उनके सामने न गिरफ्तारी हुई और न ही शिनाख्त परेड कराई गई। पुलिस गवाहों ने वादी की मौजूदगी में पहचान होने की बात कही, जो वादी के बयान के उलट है। तत्कालीन कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह ने घटनास्थल का नक्शा नजरी वादी की निशानदेही पर बनाने की बात कही लेकिन वादी ने इससे इनकार किया। लूट की रकम भी बरामद नहीं हुई। तीन नक्शा नजरी होने चाहिए थे लेकिन पत्रावली पर केवल एक मिला। एकमात्र स्वतंत्र गवाह वादी भी अभियोजन कथानक का समर्थन नहीं कर सके। इन विरोधाभासों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषमुक्त किया। बचाव में अधिवक्ता ने पैरवी की, जबकि अभियोजन की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed