{"_id":"5a2d90e84f1c1bc1678c0db8","slug":"panch-badri-and-kedar-will-connect-to-air-service-said-satpal-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में हवाई सेवा से जुड़ेंगे पंच बदरी और पंच केदार, सरकार ने तैयार की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में हवाई सेवा से जुड़ेंगे पंच बदरी और पंच केदार, सरकार ने तैयार की योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
सतपाल महाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंच बदरी और पंच केदार धामों को हेली सेवा से जोड़ा जाएगा। साथ ही जिले में स्थित नंदा देवी ट्रैक को भी ट्रैकिंग से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है, जिससे अधिकाधिक पर्यटक और तीर्थयात्री यहां के धार्मिक और पर्यटन स्थलों का आनंद उठा सकें।
विज्ञापन
लोनिवि के निरीक्षण भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आगामी जनवरी माह में औली में अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता होनी है। भारत को देख पाकिस्तान भी अपने यहां अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता करवा रहा है, लेकिन पहले से ही विदेशी खिलाड़ी और पर्यटक उत्तराखंड की वादियों के मुरीद रहे हैं और वह यहां जरूर आएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भविष्य में स्थानीय बच्चों को भी स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे स्कीइंग से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा बिखेर सकेंगे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि वन और पर्यटन विभाग संयुक्त रुप से उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूटों का सर्वेक्षण कार्य कर यहां सुविधाएं मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना के निर्माण में स्थानीय लोगों को कम से कम नुकसान हो, इसके लिए जल्द ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात की जाएगी। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, वीरेंद्र असवाल, तारा दत्त थपलियाल, नीलम सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद ममगाईं, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट और मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।