फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pakistani Origin American women got four years imprisonment for illegal entry in India

पाक मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा को चार साल की जेल, बिना पासपोर्ट-वीजा भारत में किया था प्रवेश

Thu, 05 Mar 2020 10:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत/बनबसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत/बनबसा Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Mar 2020 10:39 PM IST
सार

  • सीजेएम ने सुनाई सजा, नेपाल से बनबसा आते समय पिछले साल किया गया था गिरफ्तार 

विज्ञापन
Pakistani Origin American women got four years imprisonment for illegal entry in India
पकड़ी गई महिला फरीदा मलिक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिना पासपोर्ट और वीजा के नेपाल से बनबसा के रास्ते भारत आते समय गिरफ्तार पाकिस्तान मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की कोर्ट ने चार साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। गुरुवार को सजा सुनाने के बाद फरीदा को गिरफ्तार कर लोहाघाट के न्यायिक बंदीगृह भेजा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि, 12 जुलाई 2019 को सीमांत बनबसा चेकपोस्ट से नेपाल की राजधानी काठमांडू से बनबसा की बस में फरीदा मलिक (50) पुत्री सुल्तान अख्तर मलिक नाम की पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी नागरिक को आव्रजन अधिकारियों ने पकड़ा था।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने फरीदा के विधिक दस्तावेजों के बगैर भारत पहुंचने की जानकारी तत्काल दिल्ली स्थित अमेरिकी राजदूत कार्यालय को दी थी। 13 जुलाई को फरीदा पर अवैध आव्रजन का मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को सीजेएम धर्मेंद्र कुमार ने विधिक दस्तावेजों के बगैर बनबसा में प्रवेश करने पर फरीदा को चार साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।अर्थदंड न देने पर एक महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सजा के आदेश के बाद फरीदा को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लोहाघाट जेल भेज दिया। 

Trending Videos

1992 में यूएसए की नागरिक बनी फरीदा 

पाकिस्तान में जन्मी फरीदा मलिक ने 1992 में यूएसए की नागरिकता ली थी। कई भाषाओं को जानने वाली यह महिला तेजतर्रार है। तमाम प्रयासों के बावजूद खुफिया एजेंसी पासपोर्ट और वीजा के बगैर इस महिला के भारत आने का मकसद पता नहीं कर सकी थी।

पिछले साल दिसंबर में फरीदा को नैनीताल उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई। तब मामले का निस्तारण न होने से फरीदा को देश से बाहर न जाने की शर्त भी लगाई गई थी। अल्मोड़ा जेल से रिहा होने के बाद से जिले का खुफिया विभाग सतर्क था। फरीदा के लोहाघाट हवालात पहुंचने पर हिफाजत बढ़ा दी गई है। फरीदा को जल्द ही अल्मोड़ा जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed