फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pakistani hindu came haridwar for kanwar yatra

पाकिस्तानियों ने हाथ में लहराया तिरंगा, लगाए बम भोले के नारे

Fri, 21 Jul 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार Updated Fri, 21 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
pakistani hindu came haridwar for kanwar yatra
pakistani hindu

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पाकिस्तान से आए उन 94 नागरिकों पर लोगों की नजरें टिक गई, जब इन्होंने हाथ में तिरंगा लिया और बम भोले के नारे लगाने लगे। 

विज्ञापन


दरअसल, हरिद्वार पहुंचे 94 पाक हिंदू श्रद्धालुओं ने तिरंगे के साथ कांवड़ उठाई। श्रद्धालु हरकी पैड़ी से गंगा जल भरकर बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए भूपतवाला स्थित शदाणी घाट पहुंचे। जहां गंगाजल से श्रद्धालुओं ने लगाए गए पौधों को सींचा। उसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया।   
विज्ञापन

    
बीते बुधवार को शदाणी से पाक हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार पहुंचा था। बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने शदाणी घाट पर पौधे लगाए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी से जल भर कांवड़ उठाई। कांवड़ के ऊपर तिंरगा झंडा भी लगाया था। बम बम भोले के जयकारों के बीच श्रद्धालु कांवड़ लेकर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा मंदिर, काली मंदिर, भीमगोड़ा, खड़खड़ी, सूखी नदी, पावन धाम होते हुए श्रद्धालु शदाणी घाट पहुंचे। जहां उन्होंने पौधों को गंगा जल से सींचा। उसके बाद शिव का जलाभिषेक कर शांति की कामना की। शदाणी घाट पर लगाए गए पौधे शांतिकुंज की ओर से उपलब्ध कराए गए थे।


श्रद्धालुओं ने कहा कि उनकी भगवान शिव के प्रति आस्था है और वह शदाणी में भी भगवान शिव की आरधना करते हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ उठाने और भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद मन को शांति मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed