फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Painter sexual assault with minor girl in dehradun hotel

पेंटर ने दुकान पर चाय पीने के बहाने बढ़ाई नजदीकियां, फिर नाबालिग को होटल लेजाकर किया दुराचार

Wed, 16 Jan 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Jan 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Painter sexual assault with minor girl in dehradun hotel

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से बिजनौर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक राठौर ने बताया कि गत 17 नवंबर को एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे के बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार रात को पुलिस ने बिजनौर जनपद के किरतपुर कस्बे की मीनार वाली मस्जिद के पास रहने वाले वसी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पता चला है कि वसी शहर में करीब चार साल से रहकर पेंटर का काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने सितंबर में एक चाय की ठेली पर आना जाना शुरू कर दिया। दिन में दो से तीन बार वह वहीं पर चाय पीने लगा। इस दौरान उसकी दोस्ती चाय वाली की बेटी से हो गई। उसकी जान पहचान इतनी बढ़ गई कि वह बहला फुसलाकर एक दिन नाबालिग लड़की को अपने साथ एक होटल में ले गया।

वहां उसने लड़की से दुष्कर्म किया। लड़की रोने लगी तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी वह दुकान पर आता रहा। बार-बार दबाव बनाकर वह लड़की को इसी तरह अपने साथ ले जाने लगा। उसने उसे ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। इस दौरान जैसे उसे पता चला कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है तो वह फरार हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed