फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news Nupur Pant Pahadi folk song of Uttarakhand is making a splash on YouTube

Dehradun: नूपुर पंत का पहाड़ी फोक सॉन्ग ऑफ उत्तराखंड यू ट्यूब पर मचा रहा धमाल, युवाओं को कर रहा आकर्षित

Sun, 02 Jun 2024 05:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 02 Jun 2024 05:24 AM IST
सार

वीडियो में पांच उत्तराखंडी गीतों को सुव्यवस्थित तरीके से पिरोया गया है। ढोल, दमऊ, हुड़का, मशकबीन जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का बखूबी गीत में प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन
Dehradun news Nupur Pant Pahadi folk song of Uttarakhand is making a splash on YouTube
प्लेबैक सिंगर नूपुर पंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर नूपुर पंत का यू ट्यूब पर प्रसारित पहाड़ी द फोक सॉन्ग ऑफ उत्तराखंड मैशअप वीडियो ने धमाल मचाया हुआ है। यह इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में पांच उत्तराखंडी गीतों को सुव्यवस्थित तरीके से पिरोया गया है। ढोल, दमऊ, हुड़का, मशकबीन जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का बखूबी गीत में प्रयोग किया गया है। वीडियो का फिल्मांकन नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल, भवाली, जागेश्वरधाम, कसार व अल्मोड़ा आदि स्थानों पर किया गया है। उनका यह नवीन प्रयोग आज की युवा पीढ़ी को उत्तराखंडी गीतों से परिचित कराने एवं उत्तराखंड के संगीत के प्रति आकर्षित करने का प्रयास है।
विज्ञापन


Rajinikanth: द्वाराहाट के योगदा आश्रम पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, ध्यानमंदिर के दर्शन कर संतों से की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


नूपुर कहती हैं कि वह उत्तराखंड के सभी प्रचलित गीतों को देश-दुनिया तक पहुंचाना चाहती है। उनके सभी भाषाओं के गाने उनके यू ट्यूब चैनल और सभी म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर देखे-सुने जा सकते हैं।

नैनीताल की हैं नूपुर

नूपुर पंत नैनीताल की रहने वाली हैं। नैनीताल के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से 12 वीं तक की पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। जबकि एमए संगीत की डिग्री मुंबई विवि से प्राप्त की है। वह कई टीवी धारावाहिकों में टाइटल सॉन्ग गा चुकी हैं। करण जौहर व परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ के साथ ही कई मशहूर कलाकारों के साथ युगल और एकल गीत कर चुकी है। नूपुर पंत रघुबीर यादव, सीमा पाहवा व जेमी लीवर की फिल्म यात्रीज में पार्श्व गायक के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। वह म्यूजिक इंडस्ट्रीज के साथ ही फिल्म, ओटीटी, सोशल मीडिया, लाइव शो और लाइव कंसर्ट आदि क्षेत्रों में कार्य कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed