फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pahari dishes and products are very pleasing to the tourists

पर्यटकों को खूब भा रहे पहाड़ी व्यंजन और उत्पाद

Sun, 31 Oct 2021 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Pahari dishes and products are very pleasing to the tourists
मसूरी में लगा दिवसीय पहाड़ी व्यंजन, हस्तशिल्प मेला। - फोटो : MUSSOORIE
मसूरी। माल रोड पर झूलाघर के पास स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए हस्तशिल्प, पेटिंग, उपहारों की स्टालों पर पहले दिन खूब भीड़ उमड़ी। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने शनिवार को तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविक मिशन के तहत मसूरी क्षेत्र की विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा कई प्रकार का अचार सहित पेंटिंग, उपहार की वस्तुएं, हस्तशिल्प और मिठाइंया बनाई गई हैं। इन चीजों को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा है। इससे महिला सशक्तिकरण के साथ परिवार की आर्थिकी भी सुधरेगी। उन्होंने स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। महिला समूह की अध्यक्ष रूबी अंजुम ने कहा कि महिलाएं टीम भावना के साथ काम कर रही हैं। महिलाएं स्वेटर बनाना, कढ़ाई-बुनाई के साथ पौधा उगा रही हैं। सजावटी वस्तुएं बनाने के काम से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार मिलने से खुश हैं। महिला समूह से जुड़ी विनीता चौहान ने कहा कि पहाड़ी मिठाई, रोटाना, पकौड़े, अरसे आदि व्यंजन लोग खूब पसंद कर रहे हैं। स्टाल पर मौजूद दिल्ली की पर्यटक रंजना सिंह ने कहा कि उनको पहाड़ी दाल के पकौड़े खूब पसंद आए हैं। उपहार की चीजें काफी सुंदर हैं। इस मौके पर सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत, अरविंद शुक्ला, जसोदा शर्मा, कुलदीप रौछेंला, वर्षा, अनिता, अंकिता, नीलम, सुशीला, सुधा, रीना, शबीना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed